- Hindi News »
- Entertainment »
- John Abraham Advises Students At Anti Drug Awareness In Event
‘लाइफ में डिसिप्लिन रहे, जीवन बेहद…’, नशा मुक्ति जागरूकता इवेंट में जॉन अब्राहम ने छात्रों को दी सलाह
जॉन अब्राहम अपनी धमाकेदार फिल्मों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच एक्टर नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने छात्रों को अपनी जिंदगी में अनुशासित रहने की सलाह दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जॉन अब्राहम ने नशा मुक्ति जागरूकता इवेंट में छात्रों को दी सलाह (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी धमाकेदार फिल्मों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर अपनी हर फिल्म से लोगों को दिवाना बनाते रहते हैं। इन सबके बीच एक्टर हाल ही में आज यानी बुधवार (8 दिसंबर) को नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने छात्रों को अपनी जिंदगी में अनुशासित रहने के लिए कई जानकारी दी है और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
दरअसल, ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति में नवी मुंबई ने ‘ड्रग-फ्री फॉरएवर नवी मुंबई ‘ नाम से एक अभियान शुरू किया है। जिसमें जॉन अब्राहम को इनवाइट किया गया था। इसमें जॉन ने छात्रों को अनुशासित जीवन जीने और अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए रोल मॉडल बनने की सलाह दी।
कड़ी मेहनत करें और बाइसेप्स बनाएं
साथ ही उन्होंने कहा कि, “मैं व्यक्तिगत रूप से अपने बारे में बात कर रहा हूं और आपको उदाहरण का पालन करना चाहिए। मैंने अपने जीवन में ड्रग्स को नहीं छुआ है। कोई धूम्रपान नहीं, कोई शराब नहीं और कोई ड्रग्स नहीं। जीवन में बहुत अनुशासित होना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने सहकर्मियों और अपने दोस्तों के लिए एक रोल मॉडल बनें। मेरे पास लंबा भाषण देने का समय नहीं है, लेकिन मैं आपको बस इतना कहूंगा कि बहुत अनुशासित रहें। इस देश और भारत के अच्छे नागरिक बनें। महाराष्ट्र, नवी मुंबई आपको शुभकामनाएं देता है। कड़ी मेहनत करें ताकि आप कुछ बाइसेप्स बना सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
Force 3 की रिलीज डेट फाइनल, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे एसीपी यशवर्धन, 2027 में लौटेगा एक्शन का तूफान
जॉन अब्राहम का क्लीन शेव लुक देख चौंके फैंस, पहचानना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
संजय दत्त जैसे लुक की तलाश में मिले जॉन अब्राहम, हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी मचाया तहलका
Tehran Review: तेहरान के साथ जॉन अब्राहम की ओटीटी पर दमदार वापसी, भरपूर एक्शन और देशभक्ति का संगम
नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के समापन के बाद, अभिनेता जॉन ने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे को बधाई दी। “मैं इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई देना चाहता हूं। यह महाराष्ट्र और नवी मुंबई के युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। यह पूरे देश के लिए आगे बढ़ने का एक बेहतरीन उदाहरण है।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जॉन अब्राहम का करियर
जॉन अब्राहम के करियर की बात करें, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ से के थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म पाप और साया में भी काम किया। फिर अक्षय कुमार के संग देसी ब्वॉयज, हाउसफुल 2, धूम, बाबुल, नो स्मोकिंग, दनादन गोल, दोस्ताना और न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं आखिरी बार एक्शन थ्रिलर वेदा में देखा गया था।
John abraham advises students at anti drug awareness in event
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMधार भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष के पास 7 मई तक का टाइम, हाईकोर्ट ने 3 दिन में आपत्ति दर्ज कराने के दिए निर्देश
May 04, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














