Force 3 की रिलीज डेट फाइनल, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे एसीपी यशवर्धन, 2027 में लौटेगा एक्शन का तूफान

Force 3 Release Date: फोर्स 3 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म नई कहानी के साथ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएगी।
Force 3 movie 2027 John Abraham ACP Yashvardhan Harshvardhan Rane film Tanya Maniktala movie Bollywood action franchise
फोर्स 3 की रिलीज डेट फाइनल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

John Abraham Upcoming Film Force 3: फोर्स 3 के जरिए बॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह के रूप में नजर आएंगे। फिल्म को पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार कहानी का वादा किया गया है।

जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर एक खास एनिमेशन वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब मजबूत ताकत और अडिग इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘फोर्स 3’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

नई स्टारकास्ट के साथ नया ट्विस्ट

इस बार फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला जैसे नए चेहरे भी नजर आएंगे। हालांकि हर्षवर्धन राणे के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्हें एक नए एक्शन हीरो के रूप में पेश किया जाएगा। फिल्म में नई स्टारकास्ट के जुड़ने से कहानी में नया ट्विस्ट और फ्रेशनेस देखने को मिलेगी, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

डायरेक्टर भुवन धूलिया की वापसी

इस फिल्म का निर्देशन भुवन धूलिया कर रहे हैं, जो पहले ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ और ‘द फ्रीलांसर’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यह फिल्म उनके लिए घर वापसी जैसी है। उन्होंने स्क्रिप्ट को बेहद प्रभावशाली बताते हुए इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया और दर्शकों को एक दमदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा किया।

स्टार्स ने जताई खुशी और उम्मीदें

जॉन अब्राहम ने कहा कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है और वह इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। वहीं हर्षवर्धन राणे ने इसे अपने करियर का बड़ा मौका बताया और जॉन के साथ काम करने को प्रेरणादायक अनुभव कहा। तान्या मानिकतला ने भी फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दो दमदार कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है।