जॉन अब्राहम का क्लीन शेव लुक देख चौंके फैंस, पहचानना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

John Abraham Viral Photos: जॉन अब्राहम का नया क्लीन शेव लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। जहां कुछ फैंस हैरान हैं, तो कुछ ट्रांसफॉर्मेशन और उनके सेहत पर सवाल उठा दिए।
John Abraham clean shave look viral on social media
जॉन अब्राहम का नया क्लीन शेव लुक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

John Abraham New Look: बॉलीवुड के फिटनेस आइकन माने जाने वाले जॉन अब्राहम अक्सर अपनी दमदार बॉडी और स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का दिल जीतते रहे हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी मस्कुलर फिजिक की नहीं, बल्कि उनके बदले हुए लुक की हो रही है। हाल ही में जॉन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें उनका क्लीन शेव अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, वायरल तस्वीरों में जॉन अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक रंग की सिंपल कैजुअल टी-शर्ट पहनी है और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। हालांकि लोगों का ध्यान उनकी स्माइल से ज्यादा उनके चेहरे पर गया। क्लीन शेव फेस और सॉल्ट-एंड-पेपर हेयर के साथ उनका लुक काफी बदला हुआ लग रहा है, जिसे देखकर कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए।

जॉन अब्राहम की तस्वीरें सामने आते ही मचा बवाल

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की और लिखा कि जॉन हर लुक में शानदार लगते हैं। वहीं कई यूजर्स ने चिंता जताते हुए पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक है। कुछ लोगों का मानना है कि जॉन ने वजन कम किया है, जिसकी वजह से उनका चेहरा पहले से ज्यादा पतला नजर आ रहा है और उम्र के निशान उभरकर दिख रहे हैं। हालांकि उनके सपोर्ट में उतरे फैंस का कहना है कि यह सिर्फ एक नया स्टाइल है और जॉन हमेशा की तरह फिट हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे अभिनेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म तरहाण में दिखाई दिए थे, जिसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री का टीजर भी पेश किया, जिससे उनके नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

फिलहाल जॉन ने अपने अगले बड़े फिल्म प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके लुक ने जरूर यह साफ कर दिया है कि वे एक बार फिर किसी नए अवतार के साथ दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं।