-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dombivli Sainagar Water Crisis Women Protest Pot March
डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन
- Written By: अपूर्वा नायक
Dombivli Sainagar Water Crisis: डोंबिवली पश्चिम के साईनगर में पिछले कई महीनों से जारी जल संकट के विरोध में महिलाओं ने पालिका कार्यालय पर हंडा-कलशी मोर्चा निकाला। नागरिकों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी।

डोंबिवली जल संकट विरोध प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर - सोशल मीडिया )
Dombivli Sainagar Water Crisis Update: डोंबिवली पश्चिम के गरीबाचा वाड़ा स्थित साईनगर में पिछले तीन से चार महीनों से जारी भीषण जल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
साईनगर मित्र मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने डोंबिवली के पालिका ‘एच’ प्रभाग कार्यालय पर हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द पानी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि साईनगर के आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव से नियमित पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि उनके इलाके में लगातार पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार
नागपुर में मानसून का अता-पता नहीं, पहले ही हटा दिए ग्रीन नेट! चौराहों पर धूप और उमस से उबल रहे वाहन चालक
El Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित
कात्रज-कोंढवा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, फ्लाईओवर कार्य के चलते लागू किए गए नए नियम
जलापूर्ति में भेदभाव से बढ़ी नाराजगी
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर साईनगर के नागरिकों के साथ ही भेदभाव क्यों किया जा रहा है। मोर्चे का नेतृत्व साईनगर मित्र मंडल के अध्यक्ष हरीश म्हात्रे, रमेश जाधव, निरंजन बालकृष्ण मोरे, दिनेश दशरथ लाड, कृष्णा मोतीराम शिंदे, कुंदन रामाने, अश्विनी हरीश म्हात्रे, प्रसाद बोले और प्रियंका बोले ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जलापूर्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओमकार भोईर को ज्ञापन सौंपा।
अभियंता ने कहा-तकनीकी दिक्कतों से बढ़ी समस्या
ज्ञापन पर चर्चा के दौरान अभियंता भोईर ने बिजली आपूर्ति बाधित होने और निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया। साथ ही पानी कटौती का कारण भी बताया। इस पर महिलाओं ने सवाल किया कि यदि पानी कटौती की जा रही है तो केवल साईनगर में ही इसका असर क्यों दिख रहा है, जबकि आसपास के इलाकों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। इस सवाल का अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
ये भी पढ़ें :- विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, विधायकों से पत्रकारों तक सभी के लिए FRS अनिवार्य
3 माह से टैंकरों पर आश्रित है साई नगर की जनता
- साईनगर मित्र मंडल के पदाधिकारी रमेश जाधव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की ओर से पिछले तीन महीनों से इलाके में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
- वहीं पूर्व नगरसेवक प्रकाश भोईर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि पर आरोप नहीं है, बल्कि नागरिकों को नियमित पानी उपलब्ध कराना पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ही महिलाओं को सड़क पर उतरकर हंडा-कलशी मोर्चा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Dombivli sainagar water crisis women protest pot march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन
Jun 20, 2026 | 01:41 PMगड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार
Jun 20, 2026 | 01:39 PMSEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
Jun 20, 2026 | 01:39 PMनागपुर में मानसून का अता-पता नहीं, पहले ही हटा दिए ग्रीन नेट! चौराहों पर धूप और उमस से उबल रहे वाहन चालक
Jun 20, 2026 | 01:35 PMAI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jun 20, 2026 | 01:31 PMEl Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित
Jun 20, 2026 | 01:31 PMभोपाल ATS का बड़ा एक्शन: 5 राज्यों में फैले संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jun 20, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM











