'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में जया बच्चन को देख हैरान हुए लोग, जानें कैसा है रिएक्शन

जया बच्चन को जिंदादिल अंदाज में देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह सच में जया बच्चन ही हैं। 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' से जया की तस्वीर जारी हुई है।
Jaya Bachchan Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling Photo went viral
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जया बच्चन फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपने व्यक्तिगत अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' के सेट से उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि तस्वीर में दिख रही एक्ट्रेस जया बच्चन है। दरअसल जया बच्चन इसमें जिंदादिल अंदाज में नजर आ रही हैं। वह खुलकर हंस रही हैं। माइक लेकर गाना गा रही हैं। जया बच्चन की यह तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है।

जया बच्चन की ताजा तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल तस्वीर में जया बच्चन, वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जया बच्चन का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जया बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वह फोटो खिंचवाते समय या वीडियो में कभी हंसती हुई नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन इस तस्वीर में उसके बिल्कुल उलट वह खिलखिलाते हुए हंस रही है और माइक लेकर गाना गाते हुए नजर आई हैं। आप भी देखें ये तस्वीर।

जया बच्चन को देखने पर लोगों की प्रतिक्रिया 

जया बच्चन की तस्वीर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह जया बच्चन हैं, जो हंस रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा की तस्वीर को देखकर वह हैरान हो गए हैं और वह यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में वह जया बच्चन को देख रहे हैं, चलो फिल्म के बहाने ही सही उन्हें हंसी तो आई।

दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग में जया बच्चन का अलग अंदाज 

जया बच्चन की फिल्म की अगर बात करें तो आखिरी बार वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी और अब 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' नाम की फिल्म से उनकी यह तस्वीर सामने आई है। कहा ये जा रहा है यह फिल्म इमोशंस से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। 2025 में यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी।