-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Alliance Reality Show Sohail Khan Wild Card Entry Salman Khan Support
The Alliance Show: ‘नो टैग्स, नो बैगेज’… आखिर क्यों ‘द अलायंस’ में उतरे सोहेल खान? सलमान ने किया सपोर्ट
- Written By: यति सिंह
Kunal Kemmu The Alliance Show: सोहेल खान ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में वाइल्ड कार्ड के रूप में धमाकेदार एंट्री की है, जिस पर उनके भाई सलमान खान ने प्यार जताया है।

सलमान खान और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sohail Khan The Alliance Show: ओटीटी की दुनिया में प्राइम वीडियो के पहले डेली रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की अचानक एंट्री हो चुकी है। वे इस शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। सोहेल खान के इस फैसले ने न सिर्फ उनके फैंस को चौंकाया है बल्कि उनके पूरे परिवार को भी हैरान कर दिया है।
जैसे ही सोहेल खान ने ‘द अलायंस’ के मंच पर कदम रखा, उनके बड़े भाई और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर लगाते हुए उन्होंने अपने भाई का हौसला बढ़ाया और एक छोटा सा लेकिन दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। उन्होंने सोहेल को खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट भाई’। सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता
Lock Upp 2 Controversy: ‘लॉक अप 2’ में फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, रोडीज फेम श्रीया कालरा की लगाई क्लास
Baby Do Die Do Collection Day 2: ‘अल्फा’ के सामने ‘बेबी डू डाई डू’ की चुनौती, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू?
भावुक होकर बहन अर्पिता ने भी लिखी मन की बात
‘द अलायंस’ शो को लेकर बहन अर्पिता खान भी सोहेल के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। अर्पिता ने अपने भाई के लिए एक बेहद भावुक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोहेल के दूर होने पर अपने खालीपन को बयां किया।
अर्पिता ने लिखा कि वह हमेशा यह सोचती थीं कि उनका भाई सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर है, लेकिन जब पिछले कुछ दिनों से उनसे बात नहीं हो पाई तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके पास साझा करने के लिए कितनी बातें थीं। अर्पिता ने उम्मीद जताई कि सोहेल इस शो में खूब चमकेंगे।
कुणाल खेमू के अनोखे शो में अब आगे क्या होगा
फेमस एक्टर कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘द अलायंस’ एक बहुत ही अलग तरह का स्ट्रैटेजी गेम है। इस शो में कुल 16 नामचीन हस्तियां और कंटेंट क्रिएटर्स जोड़ियों में हिस्सा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जब हार मान चुकी थीं विद्या बालन, रिजेक्शन के बाद बदली किस्मत, एक कॉल ने बना दिया स्टार
खेल के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए नए-नए अलायंस बनाने होते हैं। बता दें कि सोहेल खान के साथ नाइजीरिया के फेमस कंटेंट क्रिएटर आगु स्टेनली ने भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है।
The alliance reality show sohail khan wild card entry salman khan support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC को 3 हिस्सों में बांटें… कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की बड़ी मांग, UCC पर भी दिया बड़ा बयान
Jul 05, 2026 | 04:51 PMThe Alliance Show: ‘नो टैग्स, नो बैगेज’… आखिर क्यों ‘द अलायंस’ में उतरे सोहेल खान? सलमान ने किया सपोर्ट
Jul 05, 2026 | 04:51 PM‘सबूत हैं तो जांच में करें सहयोग’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का विपक्ष पर पलटवार
Jul 05, 2026 | 04:51 PMBHOPAL: गुफा मंदिर परिसर में 22 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, बनेगा आधुनिक मानस भवन और गौशाला
Jul 05, 2026 | 04:44 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन, सादगी से शुरू की नई जिंदगी
Jul 05, 2026 | 04:42 PMपुणे जिला बनेगा वैश्विक शिक्षा का बड़ा हब, सरकार ने 49 वर्षों की लीज पर आईआईएम नागपुर को सौंपी सरकारी जमीन
Jul 05, 2026 | 04:42 PM‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’! भरत तिवारी के परिवार से मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान
Jul 05, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














