World Cup 2025: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, तो फूले नहीं समाए अमिताभ बच्चन, सितारों ने जताई खुशी

ICC Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों से साउथ अफ्रीका को हराकर अपने वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम कर लिया है। अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक सितारों ने बधाई दी है।
Bollywood Celebs Congrats to India Women Cricket Team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाई (फोटो-सोर्स,सोशल
Published on: 
Updated on: 

Bollywood Celebs Congrats to India Women Cricket Team: 2 नवंबर 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात देकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पूरी दुनिया के सामने अपनी काबिलियत और जज्बे का लोहा मनवाया।

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत कौर की शानदार कप्तानी और खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने टीम को जीत की राह दिखाई। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जैसे ही भारत ने खिताब जीता, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक जश्न का माहौल बन गया। रविवार की रात मानो दिवाली से कम नहीं थी।

बॉलीवुड सेलेब्स ने महिला विश्व कप 2025 जीत पर दी बधाई

इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी भारतीय महिला टीम को दिल खोलकर बधाई दी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “जीत गए!!! इंडिया वुमन क्रिकेट… वर्ल्ड चैंपियन! इस गर्व के पल के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

एक्टर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर टीम की मेहनत और जज्बे को सलाम करते हुए लिखा, “पसीना, हौसला, हिम्मत और निश्चल दिल हमारी ब्लू जर्सी वाली महिलाओं ने इतिहास रच दिया।” वहीं, कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम हैं विश्व चैंपियन! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिंद!”

सनी देओल ने शेयर किया खास पोस्ट

सनी देओल ने भी ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे के साथ लिखा, “आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। अजेय नारी पर गर्व है।”  विक्की कौशल ने लिखा, “वर्ल्ड चैंपियन!!! हमारी महिलाओं ने क्रिकेट पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।” वहीं अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ने भी टीम को ‘रियल चैंपियन’ बताते हुए बधाई दी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मिली इस जीत ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट का मान बढ़ाया, बल्कि लाखों बेटियों को भी बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है। सचमुच, यह जीत सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व का पल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com