
इलियाना डिक्रूज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। इन सबके बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्दी ही घर में दूसरा नन्हा मेहमान आनेवाला है। हालांकि, इलियाना डिक्रूज दूसरी मां बनने जा रही हैं।
वहीं इससे पहले जनवरी 1 को अपने फैंस को न्यू ईयर विश करने के लिए इलियाना ने एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में इलियाना ने हिंट किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब इलियाना खुद की अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। इलियाना ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुरकुरे और एक टम्स का पैकेट शेयर किया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि “मुझे बताई आप प्रेग्नेंट हैं, बिना ये कहे कि आप प्रेग्नेंट हैं।” इसी के साथ एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया की वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
इलियाना ने प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म
हालांकि, इलियाना ने न्यू ईयर पर जो वीडियो शेयर किया था उसमें उनके बेटे कोआ फीनिक्स डोलन और पति माइकल डोलन के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की झलक दिखाई थी। इस क्लिप में इलियाना एक जगह पर इमोशनल नजर आती हैं, साथ ही उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस वीडियो के बाद ही चर्चा हो रही थी कि इलियाना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इलियाना ने उस वक्त प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं की थी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2023 इलियाना डिक्रूज ने रचाई थी शादी
आपको बता दें, इलियाना डिक्रूज ने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी रचाई थी और फिर उसी साल 1 अगस्त, 2023 को अपने बेटे का स्वागत करते हुए उसकी पहली तस्वीर शेयर की थी। अब वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
इलियाना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछले साल उनकी फिल्म दो और दो प्यार रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।






