यवतमाल: रबी सीजन को सिर्फ 13% लोन, किसानों तक पहुंचने में बैंक नाकाम! सिस्टम पर उठे सवाल, देखें list

Yavatmal Rabi Loan: यवतमाल में रबी सीजन की 74% बुवाई के बावजूद फसल ऋण वितरण सिर्फ 13% रहा। 200 करोड़ के लक्ष्य में से किसानों को मात्र 26 करोड़ मिले, बैंक पिछड़े।
Yavatmal Rabi Loan: यवतमाल में रबी सीजन की 74% बुवाई के बावजूद फसल ऋण वितरण सिर्फ 13% रहा। 200 करोड़ के लक्ष्य में से किसानों को मात्र 26 करोड़ मिले, बैंक पिछड़े।
किसान (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Cooperative Bank Loan Failure: यवतमाल जिले में रबी सीजन के लिए लगभग 74 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है। लेकिन किसानों को ऋण वितरण के लिए निर्धारित किए गए 200 करोड़ के लक्ष्य का बड़ा हिस्सा अब भी अधूरा है। अब तक रबी का सिर्फ 13.14 प्रतिशत फसल ऋण ही बांटा गया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही जिला मध्यवर्ती बैंक भी ऋण वितरण में पीछे हटी है।

इस वर्ष खरीफ में अतिवृष्टि, लंबा खिंचा हुआ बारिश का काल और बाद में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ। सोयाबीन और कपास का उत्पादन घटा। इन फसलों को उचित भाव न मिलने से किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं। खेत में किया गया खर्च भी वापस न आए, ऐसी स्थिति बन गई है।

74 प्रतिशत बुवाई पूरी

औसत से अधिक वर्षा होने और खरीफ के नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से किसानों ने रबी हंगामे पर ध्यान केंद्रित किया। कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए जिले में 2 लाख 29 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से 74 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके, बैंकों द्वारा फसल ऋण वितरण में तेजी नहीं दिखाई दे रही। पॉइंटर्स

  • 200 करोड़ के लक्ष्य
  • 26 करोड़ का वितरण
  • 35,850 किसान लाभार्थी

1,642 किसानों को 26 करोड़ रुपये बांटे

जिले में रबी हंगामे के लिए 35,850 किसानों को 200 करोड़ रुपये फसल ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन 30 नवंबर तक केवल 1,642 किसानों को 26 करोड़ 8 लाख 65 हजार रुपये का ऋण ही वितरित हुआ है। विशेष रूप से, किसानों की अपनी जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने एक भी रुपया वितरित नहीं किया है। 30 नवंबर तक सिर्फ 13 प्रतिशत किसानों को ही फसल ऋण मिला है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।

ऐसा रहा रबी ऋण वितरण

बैंक प्रतिशत
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.38
बैंक ऑफ इंडिया 1.13
बैंक ऑफ महाराष्ट् 14.93
केनरा बैंक 3.00
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 8.40
इंडियन बैंक 10.80
ओवरसीज बैंक 2.10
पंजाब नेशनल बैंक 9.60
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 10.82
यूनाइटेड बैंक 72.67
यूको बैंक 1.07
एक्सिस बैंक 0.00
डीसीबी बैंक 0.00
एचडीएफसी बैंक 136.63
आईसीआईसीआई बैंक 79.20
आईडीबीआई बैंक 0.00
एमजीबी बैंक 21.40
मध्यवर्ती बैंक 0.00
कुल 13.04
  • नवभारत लाइव के लिए यवतमाल से रवीश वाघ की रिपोर्ट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com