-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hrithik Roshan Personality Rights Delhi Hc Order
ऋतिक रोशन से जुडी भ्रामक खबरें होंगी डिलीट, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
- Written By: अनिल सिंह
Hrithik Roshan: दिल्ली हाईकोर्ट ने ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एक अहम आदेश दिया है, जिसके तहत ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अनाधिकृत URL हटाने होंगे।

ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया से हटेंगे ऋतिक रोशन के फोटो-वीडियो, दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स पर सुनाया आदेश
Hrithik Roshan Personality Rights Delhi High Court: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अभिनेता की अनुमति के बिना उनकी पहचान और छवि का उपयोग करने वाले पोस्ट्स और यूआरएल को तुरंत हटाना होगा। यह आदेश ऋतिक रोशन की छवि और पहचान के अनधिकृत तथा व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
ऋतिक रोशन की ओर से दायर याचिका में यह शिकायत की गई थी कि उनकी तस्वीरों, नाम और वीडियो का ऑनलाइन दुरुपयोग किया जा रहा है। कई बार उनकी पहचान से जुड़ी भ्रामक और गलत सामग्री भी शामिल होती है, जो न केवल उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि कुछ लोग उनकी छवि का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से कमाई भी कर रहे हैं। अभिनेता ने न्यायालय से आग्रह किया था कि उनके पर्सनैलिटी राइट्स को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए।
प्लेटफॉर्म्स को यूआरएल हटाने के निर्देश
न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान ईबे, फ्लिपकार्ट और टेलीग्राम जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की दलीलों को रिकॉर्ड पर लिया। इन प्लेटफॉर्म्स ने स्वीकार किया कि कुछ पोस्ट्स का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तुरंत उन यूआरएल को हटाने का निर्देश दिया जो ऋतिक रोशन की पहचान का अनधिकृत उपयोग कर रहे हैं। अदालत ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऋतिक रोशन के वकील से प्रोफाइल पेजों का विवरण और मूल सब्सक्राइबर की जानकारी भी हासिल करने को कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
ये भी पढ़ें- ‘महाभारत’ के ‘दानवीर कर्ण’ पंकज धीर का निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
निजता के अधिकार के तहत संरक्षण
भारत में पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अभी तक कोई विशेष कानून नहीं बना है। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट और देश के अन्य न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 21 (निजता का अधिकार) के तहत हस्तियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। यह अधिकार किसी भी व्यक्ति की पहचान, छवि और आवाज को उसकी अनुमति के बिना व्यावसायिक या अन्य उपयोग से बचाता है।
अन्य हस्तियों को भी मिली है राहत
ऋतिक रोशन अकेले नहीं हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया है। इससे पहले, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और कुमार सानू जैसी कई मशहूर हस्तियों ने भी अपनी तस्वीरों, आवाज और पहचान के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए अंतरिम राहत मांगी थी। अदालतों ने इन सभी मामलों में भी यह सुनिश्चित किया है कि उनकी पहचान का अपमानजनक या गलत तरीके से दुरुपयोग न हो।
Hrithik roshan personality rights delhi hc order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













