- Hindi News »
- Entertainment »
- History Tv18 Presents An Explosive New Series Secrets Of Penthouse Starting March 14 Every Friday
Secrets of Penthouse: हिस्ट्री टीवी 18 पेश कर रहा है धमाकेदार नई सीरीज ‘ सीक्रेट्स ऑफ पेंटहाउस
Secrets of Penthouse On History TV18: बॉब गुचिओन के उत्थान, पतन और स्कैंडल्स को उजागर करती यह सीरीज़, उस आइकॉनिक एडल्ट मैगज़ीन के राज़ खोलेगी जिसने इच्छा और संवेदनशीलता को नया रूप दिया।
- Written By: अनिल सिंह

हिस्ट्री टीवी 18 पेश कर रहा है धमाकेदार नई सीरीज ‘ सीक्रेट्स ऑफ पेंटहाउस
Secrets of Penthouse On History TV18: हिस्ट्री टीवी18 भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है सनसनीखेज़ डॉक्यू-सीरीज़ ‘सीक्रेट्स ऑफ पेंटहाउस’ – एक साहसिक और रोमांचक यात्रा बॉब गुचिओन के जीवन की, जिन्होंने पेंटहाउस मैगज़ीन के ज़रिए करोड़ों डॉलर का साम्राज्य खड़ा किया, फिर सब कुछ गंवा दिया। यह रोमांचक लेट-नाइट सीरीज़ 14 मार्च से, हर शुक्रवार रात 11 बजे सिर्फ़ हिस्ट्री टीवी18 पर प्रसारित होगी। यह शो दिखाएगा कि कैसे गुचिओन ने प्लेबॉय को शुरू करके एडल्ट एंटरटेनमेंट को नए आयाम दिए, लेकिन इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। शो में उनकी शोहरत, संपत्ति और वर्जित सुखों की चाहत के पीछे बर्बाद हुए उनके परिवार की दास्तान भी सामने आएगी।
पहली बार, गुचिओन परिवार के निजी संग्रह और उनके बच्चों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज़ के माध्यम से, ‘सीक्रेट्स ऑफ पेंटहाउस’ एक अनदेखी दुनिया की झलक पेश करेगा। उनके सबसे छोटे बेटे निक और बेटी नीना पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाले राज़ खोलेंगे — जो एक ऐसे घर में पले-बढ़े जहां सेक्स एक बिज़नेस था और स्कैंडल रोजमर्रा की बात।
ये भी पढ़ें- बूढी अकेली मां के लिए धड़का सोनू सूद का दिल, बेरहम बेटे बहू से की भावुक अपील
सम्बंधित ख़बरें
4 दिन की शूटिंग, करोड़ों का सेट, राम चरण की Peddi में श्रुति हासन का स्पेशल डांस, 3 करोड़ फीस ने खींचा ध्यान
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- बंगाल में आएगी परिवर्तन की बाढ़, रिकॉर्ड वोटिंग का जताया अनुमान
Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
भारतीय दर्शकों के लिए, यह सीरीज़ पेंटहाउस ब्रांड की उस दिलचस्प कड़ी को भी प्रत्यक्ष करेगी, जो अप्रत्याशित रूप से बॉलीवुड से जुड़ी है। एडल्ट एंटरटेनमेंट स्टार सनी लियोनी के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, उन्हें पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर का टाइटल मिला था, जिसने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। शो में सनी लियोनी भी नज़र आएंगी, जहां वे पेंटहाउस में अपने अनुभव और बॉब गुचिओन से अपनी मुलाकात के बारे में खुलकर बात करेंगी।
चार धमाकेदार एपिसोड्स में, यह सीरीज़ बॉब के साहसी उत्थान की कहानी को सामने लाती है – 1960 के दशक में एक संघर्षरत फ़ोटोग्राफ़र से लेकर 1980 के दशक में मीडिया टायकून बनने और अंततः आर्थिक पतन तक के सफ़र को दिखाती है। यह उनकी विवादास्पद फिल्मों, जैसे कि कैलीगुला, और उनके परिवार के विघटन की कहानी भी बयां करेगी।
यह केवल एडल्ट मैगज़ीन के साम्राज्य की कहानी नहीं, बल्कि सत्ता, लालसा, महत्वाकांक्षा और विनाश की दास्तान है। दमदार नैरेटिव, शानदार विज़ुअल्स, दुर्लभ आर्काइव फुटेज, एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज़ और बोल्ड स्टोरीटेलिंग के साथ, ‘सीक्रेट्स ऑफ पेंटहाउस’ एक जबरदस्त अनुभव साबित होगी।
तो जुड़िए हिस्ट्री टीवी18 के साथ और जानिए उस साम्राज्य के अनकहे राज़, जिसने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था। चाहे आप पेंटहाउस को उसकी विवादास्पद विरासत से जानते या सनी लियोनी की बॉलीवुड जर्नी से, यह कहानी आपको शुरुआत से ही बांध कर रखेगी।
History tv18 presents an explosive new series secrets of penthouse starting march 14 every friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
Apr 29, 2026 | 01:27 PMनाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
Apr 29, 2026 | 01:25 PMगोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
Apr 29, 2026 | 01:17 PMPakistan Gas Shortage: पाकिस्तान में भयंकर ईंधन संकट, लोग गुब्बारों में गैस भरकर बना रहे हैं खाना
Apr 29, 2026 | 01:17 PM₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
Apr 29, 2026 | 01:12 PMपीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी
Apr 29, 2026 | 01:07 PMMLA Nirmala Sapre Case: Congress ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! सप्रे को मिल सकती है राहत
Apr 29, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














