-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41
Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई
- Written By: सोनाली झा
Dhurandhar 2 ने 41वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। यह फिल्म भारत में 1132.99 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 1780 करोड़ तक पहुंच चुकी है, अब 1200 करोड़ क्लब पर नजर है।

धुरंधर 2 की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 रिलीज के 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई कर रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने 41वें दिन यानी छठे मंगलवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वर्किंग डे होने के बावजूद यह आंकड़ा फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1132.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1356.07 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780 करोड़ के करीब
अगर ओवरसीज मार्केट की बात करें, तो फिल्म ने 41वें दिन करीब 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे कुल विदेशी कलेक्शन 424.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 1780 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
क्या 1200 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
भारत में 1132 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब 1200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर फिल्म इसी तरह बनी रही, तो यह आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा। इसके साथ ही यह आमिर खान की दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की दौड़ में शामिल हो सकती है।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमा नहीं और छठे हफ्ते में भी यह करोड़ों में बिजनेस कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ‘हमजा अली मजारी’ के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Ranveer singh film dhurandhar 2 box office collection day 41
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMBYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Aug 03, 2026 | 09:43 PMसीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMकैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM












