

Motorola Edge 70 Pro Specifications: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। Motorola ने अपने लेटेस्ट Motorola Edge 70 Pro की पहली सेल 29 अप्रैल से शुरू कर दी है। यह फोन दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है, जो सीधे मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है।
Motorola Edge 70 Pro दो वेरिएंट में उपलब्ध है।
ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और HDFC Bank कार्ड पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹2,000 का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Extreme AMOLED 10-bit डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स है। 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट इसे गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार बनाते हैं।
फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 4,600mm² का VC कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा गर्म नहीं होता। साथ ही LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज इसे और भी तेज बनाते हैं।
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार क्वालिटी देता है।
इस फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर, Hi-Res ऑडियो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Moto AI फीचर्स, Bluetooth, Wi-Fi 6E और डुअल SIM 5G जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।