-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hina Khan Big Statement On Tv Wedding Calls Avika Gor Husband Milind Number One Miser
टीवी वेडिंग पर हिना खान का बड़ा बयान, अविका गौर के पति मिलिंद को बताया ‘एक नंबर का कंजूस’
- Written By: स्नेहा मौर्या
Hina Khan Interview: अविका गौर की टीवी पर हुई शादी पर हिना खान ने खुलकर राय रखी है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने मिलिंद चंदवानी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।

हिना खान और अविका गौार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hina Khan Reacts On Avika Gor Milind Wedding: ‘बालिका वधू’ से घर-घर में आनंदी के नाम से मशहूर हुईं अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ टीवी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर शादी रचाई थी। यह शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि अविका चाहती थीं कि उनकी जिंदगी के इस सबसे अहम पल की गवाह उनकी ऑडियंस भी बने। यही वजह रही कि उनकी शादी टीवी पर टेलीकास्ट की गई और इसमें कई नामी टीवी सितारों ने शिरकत की।
टीवी पर शादी को लेकर हिना खान का रिएक्शन
अविका की इस अनोखी शादी पर अब हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल ने अपनी राय रखी है। दोनों ने यह बात एल्विश यादव के पॉडकास्ट में कही। हिना ने साफ शब्दों में कहा कि अविका और मिलिंद ने जो किया, वैसा वो और रॉकी कभी नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, टीवी पर शादी करना काफी डेयरिंग फैसला है, लेकिन वो खुद इस तरह की पब्लिक वेडिंग के लिए तैयार नहीं हैं।
हिना ने कहा, “अगर आप हमसे पर्सनली पूछो तो हम ऐसा कभी नहीं कर सकते। हम थोड़े प्राइवेट लोग हैं।” गौरतलब है कि हिना और रॉकी ने 4 जून 2025 को बेहद निजी समारोह में शादी की थी और बाद में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
‘मिलिंद एक नंबर का कंजूस है’
पॉडकास्ट के दौरान बातचीत हल्के-फुल्के मजाक में तब बदल गई जब हिना ने अविका के पति मिलिंद चंदवानी को “एक नंबर का कंजूस” कह दिया। हिना ने हंसते हुए कहा कि मिलिंद ने टीवी पर शादी करके अच्छा खासा पैसा बचा लिया। इस पर रॉकी भी मुस्कुराते नजर आए और बोले कि वो दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक में नहीं लाते।
अविका ने क्यों चुना टीवी वेडिंग का रास्ता
इससे पहले अविका गौर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में टीवी पर शादी करने के फैसले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह 2008 से दर्शकों के सामने हैं और उन्हें जितना प्यार मिला है, वह उसे लौटाना चाहती थीं। अविका के मुताबिक, उनकी ऑडियंस उनके सफर का अहम हिस्सा रही है, इसलिए वह चाहती थीं कि शादी जैसे खास पल में भी फैंस शामिल हों।
ये भी पढ़ें- Bhuvan Bam: रिजेक्शन के बाद रेस्तरां में गाया गाना, आज बॉलीवुड में छाया है भुवन बाम का जादू
खबरों के मुताबिक, अविका और मिलिंद को टीवी पर शादी करने के लिए अच्छी-खासी रकम मिली थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शादी की रस्मों में जूता चुराई के दौरान हिना खान ने मिलिंद से 1 लाख 11 हजार रुपये भी वसूले थे, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hina khan big statement on tv wedding calls avika gor husband milind number one miser
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













