-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Emraan Hashmi Series Taskaree The Smuggler Web Director Neeraj Pandey Share Challenging
Emraan Hashmi के साथ फैमिली शो बनाना…Taskaree के डायरेक्टर ने उड़ाया एक्टर का मजाक, कही ये बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Crime Thriller Web Series: इमरान हाशमी की ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसी बीच हाल ही में निर्देशक नीरज पांडे ने सीरीज में आई चुनौतियों पर खुलकर बात की, तो चलिए जानते हैं...

इमरान हाशमी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Taskaree The Smuggler Web Director Neeraj Pandey: मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बीते दिन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस सीरीज का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर नीरज पांडे ने किया है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियों के लिए पहचाने जाते हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, जहां मेकर्स और कलाकारों ने शो को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
डायरेक्टर ने सीरीज में आई चुनौतियों पर की खुलकर बात
इसी बीच निर्देशक नीरज पांडे ने शो को बनाते वक्त आई चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बातचीत में कहा कि “हमारे काम में चुनौतियां हमेशा स्वागत योग्य होती हैं। अगर चुनौतियां न हों तो काम उबाऊ हो जाता है। ‘तस्करी’ की दुनिया अनछुई, रोमांचक और बेहद दिलचस्प थी। हमारी टीम का फोकस एक मजबूत कहानी पेश करने पर था और यह सफर हम सभी के लिए बेहद मजेदार रहा।”
ट्रेलर लॉन्च के दौरान नीरज पांडे ने इमरान हाशमी के साथ मजाक करते हुए कहा कि उनके साथ एक “पारिवारिक शो” बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था। इस पर इमरान ने भी हंसते हुए जवाब दिया कि उन्होंने शूटिंग के दौरान पूरा कंट्रोल बनाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
वहीं, सीरीज में इमरान हाशमी एक सख्त और ईमानदार कस्टम्स ऑफिसर अर्जुन मीना की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने भी अपने किरदार को लेकर बात करते हुए कहा कि वह फिलहाल ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि दर्शकों के लिए सबसे अच्छा अनुभव यही होगा कि वो किरदार को स्क्रीन पर खुद महसूस करें।
इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क पर आधारित है कहानी
‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ की कहानी केवल भारत तक सीमित नहीं है। यह सीरीज़ अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय तस्करी रूट्स को दर्शाती है। शो में ग्लोबल स्मगलिंग नेटवर्क, अपराध की परतें और कानून से जूझते अफसरों की कहानी को रोमांचक अंदाज़ में पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना ‘कमर 28’ रिलीज, आकांक्षा पुरी बोलीं- लिरिक्स बेहद खास है
इमरान हाशमी ये दमदार सितारे भी आएंगे नजर
इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा अमृता खानविलकर, शरद केलकर, नंदीश संधू और जोया अफरोज जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर साफ है कि ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ दर्शकों को सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन का जबरदस्त अनुभव देने वाली है।
Emraan hashmi series taskaree the smuggler web director neeraj pandey share challenging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














