'मैं आत्महत्या कर लूं?' हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद भारी ट्रोलिंग का सामना कर रहीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने रोते हुए अपनी मानसिक स्थिति बयां की है।
Dimple Chaudhary Emotional Video
डिंपल चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dimple Chaudhary Video Viral: फैंस के बीच अपनी खास पहचान रखने वाली फेमस हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपा एक डरावना सच उस समय सामने आया जब डांसर डिंपल का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में डिंपल चौधरी न केवल रोती हुई नजर आ रही हैं, बल्कि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लगातार हो रही आलोचनाओं के चलते उनके मन में सुसाइड के विचार आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के गंभीर परिणामों पर बहस शुरू कर दी है।

जब फैंस की जिद बन गई प्राइवेसी पर हमला

दरअसल डिंपल चौधरी वाला पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ पर्सनल टाइम बिताने बाहर गई थीं। वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद शुरू कर दी। लेकिन डिंपल उस वक्त अपने भाई-बहनों के साथ थीं, इसलिए उन्होंने तस्वीर देने से मना कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लड़कों और डांसर के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि डिंपल अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने गुस्से में आकर गाली-गलौज कर दी। इसी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना पूरी सच्चाई जाने डिंपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वीडियो में छलका डांसर का दर्द और बेबसी

लगातार मिल रहे तानों और नफरत भरे कमेंट से परेशान होकर डिंपल ने आखिरकार कैमरे के सामने आकर अपना बचाव किया। डिंपल ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि उन्हें इस तरह बदनाम न किया जाए।

वीडियो में डिंपल ने रोते हुए कहा कि 'वह हमेशा अपनी गाड़ी से उतरकर भी लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं। लेकिन जब कोई उनकी प्राइवेसी में इस कदर दखल देता है तो वह भी एक इंसान हैं और उनका गुस्सा होना स्वाभाविक है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि लोगों के बर्ताव ने उन्हें भीतर से पूरी तरह तोड़ दिया है।'

सिर्फ डिपंल नहीं यें डांसर भी छाईं सोशल मीडिया पर

इससे पहले सोशल मीडिया पर सिर्फ डिंपल ही नहीं बल्कि हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी भी काफी सुर्खियों में थी। दरअसल मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी कुछ दिन पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाली सपना चौधरी ने अपने पति यशवीर साहू उर्फ वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने वाला मामला सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com