-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ek Duuje Ke Liye To Dhadak 2 Bollywood Movies Based On True Love Story
एक दूजे के लिए से लेकर धड़क 2 तक, जुनूनी मोहब्बत की विरासत पेश कर रही ये फिल्में
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood में लव स्टोरी कोई नई बात नहीं है लेकिन सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित बॉलीवुड की कुछ फिल्मों ने इतिहास रचा है एक दूजे के लिए फिल्म से सैराट तक और अब Dhadak 2 इस लिस्ट शामिल हो रही है।

सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित बॉलीवुड की फिल्में
Bollywood Movies Based On True Love Story: जाति और धर्म के अंतर और विरोध के बावजूद समाज में पनपी कुछ अमर प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिन्होंने रूढ़िवादिता की जंजीरों को ध्वस्त कर दिया। उन्हीं कहानियों को आधार बनाकर बॉलीवुड में जब भी फिल्में बनाई गई, उन फिल्मों ने इतिहास रचा। फिल्म एक दूजे के लिए रही हो या फिर सैराट और अब उसी कड़ी में धड़क टू का नाम लिया जा रहा है। ऐसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को न सिर्फ इंटरटेन किया है बल्कि ये फिल्में सफल भी साबित हुई हैं।
दशकों से बॉलीवुड ने ऐसी प्रेम कहानियां रची हैं जो सिर्फ रोमांटिक ही नहीं, बल्कि गहराई से भावनात्मक, तीव्र और यादगार रही हैं। समाज की बंदिशों, वर्गभेद, जातिगत टकराव और विद्रोह के बीच पनपते प्यार की ये कहानियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। अब इस परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। फिल्म का नाम धड़क 2 है।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता के घर पहुंची पुलिस, रोते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो में मांगी थी मदद
जब मोहब्बत बनी सामाजिक टकराव की शिकार
एक दूजे के लिए (1981) ने दर्शाया कि किस तरह समाज की जकड़ी हुई सोच एक मासूम प्यार को मौत की ओर धकेल सकती है। इसके बाद ‘क़यामत से क़यामत तक’ (1988) ने नई पीढ़ी को वो दिल तोड़ देने वाला रोमांस दिया। जिसमें इश्क़ के लिए सब कुछ कुर्बान था। 2016 में आई ‘सैराट’ ने इस विरासत को एक क्रांतिकारी मोड़ दिया। महाराष्ट्र के ग्रामीण परिवेश में जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के बीच पनपते प्यार ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। धड़क (2018), जो सैराट से प्रेरित थी, ने इस कहानी को एक पैन-इंडिया अपील दी, एक ऐसी फिल्म जिसने एक नए स्टार युग की शुरुआत की, लेकिन साथ ही मूल भावना को भी जीवित रखा।
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान अश्लील डांस देख भड़की भजन गायिका अनुराधा पौडवाल
अब एक नई कहानी, नया विद्रोह ‘धड़क 2’
‘धड़क 2’ कोई सीक्वल नहीं, बल्कि एक नई कहानी है। इसमें रोमांस है, लेकिन उसके भीतर बसी है संघर्ष, पहचान की तलाश और वर्गीय विद्रोह। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार साथ आ रही है। ट्रेलर व पोस्टर्स से ही साफ है कि यह कहानी आग और नमी दोनों से भरी होगी। फिल्म का निर्देशन कर रही हैं शाज़िया इकबाल, जो इससे पहले शॉर्ट फिल्मों और सामाजिक मुद्दों पर अपनी संवेदनशील दृष्टि के लिए सराही जा चुकी हैं। निर्देशक की नजर से यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि उस प्यार की कहानी है जो सीमाओं को तोड़ती है, और सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार वाकई आज़ाद होता है? फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने मिलकर किया है। यह फिल्म 1 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ek duuje ke liye to dhadak 2 bollywood movies based on true love story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMअब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMफिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
Aug 09, 2026 | 04:54 PMउज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
Aug 09, 2026 | 04:50 PMचंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












