-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Drishyam 3 Release Date Revealed Mohanlal Ajay Devgn Clash Box Office
‘दृश्यम 3’ पर बढ़ा सस्पेंस, अजय देवगन से पहले मोहनलाल की फिल्म होगी रिलीज, सामने आई डेट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Drishyam Franchise Updates: ‘दृश्यम 3’ को लेकर साउथ और बॉलीवुड में जबरदस्त मुकाबला शुरू हो गया है। मोहनलाल की मलयालम फिल्म अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ से पहले रिलीज होगी। तो चलिए जानते हैं कब।

मोहनलाल अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mohanlal Upcoming Movie Release Date Revealed: सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है इसका तीसरा पार्ट, जिसे लेकर साउथ और बॉलीवुड के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल, तो दूसरी ओर बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन दोनों ही ‘दृश्यम 3’ पर काम कर रहे हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस यह जानने को बेताब थे कि आखिर कौन-सी फिल्म पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
दरअसल, ‘दृश्यम’ मूल रूप से मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम फ्रेंचाइजी है, जिसे हिंदी में अजय देवगन ने रीमेक कर जबरदस्त सफलता दिलाई। शुरुआत में खबरें थीं कि मोहनलाल तीसरा पार्ट बनाने के मूड में नहीं हैं, लेकिन जैसे ही बॉलीवुड में अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की, वैसे ही साउथ में भी हलचल तेज हो गई।
मोहनलाल ने किया बड़ा ऐलान
अब मोहनलाल ने आधिकारिक तौर पर ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि उनकी फिल्म न सिर्फ मलयालम में, बल्कि हिंदी में भी रिलीज करने की योजना है। इससे साफ हो गया है कि यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
Years passed. The past didn’t.#Drishyam3 | Worldwide Release | April 2, 2026 @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar
@aashirvadcine@PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969 @Abh1navMehrotra
@drishyam3movie pic.twitter.com/uqEaPvqMyv — Mohanlal (@Mohanlal) January 14, 2026
मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“साल बीत गए। अतीत नहीं बदला। #दृश्यम3| वर्ल्डवाइड रिलीज- 2 अप्रैल, 2026।” इस वीडियो में पुराने टीवी सेट, फावड़ा, पानी में डूबी कार, मोबाइल फोन, पीला बैग और सीसीटीवी कैमरा जैसे कई अहम प्रतीक दिखाए गए हैं, जो ‘दृश्यम’ के पहले दो भागों की याद दिलाते हैं।
अजय देवगन से पहले आएगी अभिनेता की फिल्म
ताजा अपडेट के मुताबिक, मोहनलाल की मलयालम ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ से पहले रिलीज होगी। यह खबर अजय देवगन के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि अब तुलना और मुकाबला तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- केएल राहुल के शतक पर झूमे ससुर सुनील शेट्टी, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘तुम पर गर्व है बेटा’
फैंस को दोनों का है बेसब्री से इंतजार
‘दृश्यम 3’ का निर्देशन एक बार फिर जीतू जोसेफ ने किया है और इसे आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जॉर्जकुट्टी एक बार फिर पुलिस से अपने काले राज को छुपाने की जद्दोजहद करता नजर आएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सस्पेंस और थ्रिल के इस मुकाबले में दर्शकों का दिल कौन जीतता है मोहनलाल की ओरिजिनल कहानी या अजय देवगन का हिंदी अवतार।
Drishyam 3 release date revealed mohanlal ajay devgn clash box office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMSambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
Jun 25, 2026 | 08:13 AMड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
Jun 25, 2026 | 08:11 AMस्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Jun 25, 2026 | 08:00 AMNirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Jun 25, 2026 | 07:57 AMOBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
Jun 25, 2026 | 07:54 AMअमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 25, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














