

Biggest Ekadashi Of The Year: आज 25 जून गुरुवार को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। हिंदू धर्म की सभी 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन और फलदायी बताया गया है। बिना खाए -पीए किए किए जाने वाले इस व्रत-तप से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत रखने से सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता हैं।
जैसा कि महाभारत में भीम ने किया था। इस दिन बिना जल के उपवास रखा जाता है और श्री हरि विष्णु की विशेष पूजा होती है। व्रत के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें दान-पुण्य और तामसिक भोजन से परहेज शामिल है।