जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी

Karisma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर एक बार अक्षय कुमार के प्रैंक से इतनी डर गई थीं कि पुलिस बुलाने की बात करने लगीं। वहीं ‘जुबैदा’ में रेखा के साथ काम करने को लेकर भी वह असमंजस में थीं।
Karisma Kapoor birthday Special Story Akshay Kumar Prank Rekha Abhishek Bachchan Sanjay Kapur Unknown Facts
करिश्मा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Karisma Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को कपूर खानदान में हुआ। करिश्मा कपूर 52वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एक तरफ जहां अक्षय कुमार के एक मजाक ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था, वहीं दूसरी ओर उन्होंने रेखा के साथ फिल्म करने से पहले भी काफी सोच-विचार किया था।

करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी, लेकिन एक बार अक्षय का मजाक करिश्मा को इतना डराने वाला साबित हुआ कि वह पुलिस बुलाने की बात करने लगी थीं। दरअसल, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा ने देखा कि दो लोग हाथों में चाकू लेकर आपस में लड़ रहे हैं। यह नजारा देखकर वह बुरी तरह घबरा गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Karisma Kapoor birthday Special Story Akshay Kumar Prank Rekha Abhishek Bachchan Sanjay Kapur Unknown Facts

करिश्मा कपूर के साथ हुआ था प्रैंक

करिश्मा कपूर ने तुरंत सेट पर मौजूद लोगों से पुलिस बुलाने की गुजारिश की। बाद में अक्षय कुमार ने उनके पास आकर बताया कि यह सिर्फ एक प्रैंक था और दोनों लोग असल में लड़ नहीं रहे थे। यह सुनकर करिश्मा ने राहत की सांस ली। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म जुबैदा करिश्मा कपूर के करियर की सबसे सराही गई फिल्मों में से एक मानी जाती है।

Karisma Kapoor birthday Special Story Akshay Kumar Prank Rekha Abhishek Bachchan Sanjay Kapur Unknown Facts

रेखा की सौतन बनने से कर रही थीं परहेज

जुबैदा में करिश्मा कपूर ने एक राजघराने की महिला का किरदार निभाया था, जबकि रेखा ने महाराजा की पहली पत्नी की भूमिका निभाई थी। हालांकि शुरुआत में करिश्मा इस फिल्म को करने को लेकर असमंजस में थीं। उन्हें लगता था कि रेखा जैसी अनुभवी अभिनेत्री के सामने उनकी एक्टिंग फीकी पड़ सकती है। इसके अलावा वह इससे पहले इतने गंभीर किरदार में नजर नहीं आई थीं। यही वजह थी कि उन्होंने काफी समय बाद इस फिल्म के लिए हामी भरी।

Karisma Kapoor birthday Special Story Akshay Kumar Prank Rekha Abhishek Bachchan Sanjay Kapur Unknown Facts

अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई बनी सुर्खियां

करिश्मा कपूर की और अभिषेक बच्चन की सगाई साल 2002 में हुई थी। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन कुछ महीनों बाद यह रिश्ता टूट गया। शादी के बाद फिल्मों में काम करने को लेकर दोनों परिवारों के बीच मतभेद सामने आए थे। इसके बाद सगाई टूट गई। बाद में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com