-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Satish Shah Birth Anniversary Special Shah Rukh Salman Aamir Khan
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
- Written By: सोनाली झा
Satish Shah Birth Anniversary: सतीश शाह ने अपने करियर में शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ कई यादगार फिल्में कीं। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से लेकर ‘DDLJ’ तक उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी।

सतीश शाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Satish Shah Birth Anniversary Special Story: टीवी एक्टर सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। सतीश शाह ने अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने हिंदी सिनेमा के तीनों बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के साथ काम किया और हर बार अपने किरदार से अलग पहचान छोड़ी।
एक्टर का पूरा नाम सतीश रविलाल शाह था। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था, जिसके चलते उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की औपचारिक शिक्षा ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की, जहां शुरुआती दौर में उन्हें छोटे रोल मिले। लेकिन हर किरदार को उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाया, जिससे धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी।
जाने भी दो यारो से मिली असली पहचान
1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ सतीश शाह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने कमिश्नर डी’मेलो का किरदार निभाया, जो कहानी में मारा जाता है, लेकिन पूरी फिल्म में उसकी लाश से जुड़े कॉमेडी सीन दर्शकों को खूब हंसाते हैं। बिना ज्यादा डायलॉग्स के भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को प्रभावित किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम

टीवी पर भी दिखाया कमाल
सतीश शाह ने टीवी की दुनिया में भी शानदार काम किया। 1984 के शो ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने हर एपिसोड में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। इसके बाद ‘घर जमाई’, ‘देख भाई देख’ और अन्य कई शोज में उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। 2004 में आया शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ उनके करियर का सबसे आइकॉनिक शो बन गया। इसमें उनका किरदार इंद्रवदन साराभाई आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार कॉमिक किरदारों में गिना जाता है।
तीनों खान के साथ यादगार फिल्में
फिल्मी करियर में सतीश शाह ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में काम किया। सलमान खान के साथ वह ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ में नजर आए। वहीं आमिर खान के साथ उन्होंने ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। बता दें कि 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Satish shah birth anniversary special shah rukh salman aamir khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMअसली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM














