मुंबई लोकल में खूनी खेलः बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपा

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में बारिश का दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में विरार के मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या। बोरीवली जीआरपी ने आरोपी को कुर्ला से दबोचा।
A man was stabbed to death inside a Mumbai local first-class compartment after a row over closing the door due to rain. Borivali GRP arrested the accused within 14 hours.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Railway Crime Mumbai: मुंबई लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में मंगलवार देर रात हुई खूनी झड़प में विरार निवासी मयंक लोहार की जान चली गई। काम के सिलसिले में रोज अंधेरी आने-जाने वाले मयंक ने सह-यात्री से बारिश के कारण दरवाजा बंद करने को कहा था। इसी मामूली बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिसे अस्पताल ले जाते समय मयंक ने दम तोड़ दिया। बोरीवली जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज 14 घंटे के भीतर आरोपी रोशन सुवर्णा (30) को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया है। घटना रात करीब 10:42 बजे की है, जब मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही थी।

मयंक अंधेरी से चर्चगेट-बोरीवली मुंबई लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सवार हुआ। डिब्बे में बारिश की तेज बौछारें अंदर आ रही थीं। जिसके चलते मयंक ने वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात सह-यात्री से दरवाजा बंद करने का अनुरोध किया। बस यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

घटना की टाइमलाइन

  • 10:42 बजे रात: मयंक अंधेरी स्टेशन से फर्स्ट क्लास डिब्बे में सवार हुआ और विवाद शुरू हुआ।
  • 11:04 बजे: आरोपी मयंक पर चाकू से हमला कर बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले कूदकर फरार हो गया।
  • 11:07 बजेः आरपीएफ और जीआरपी के जवान बोगी में पहुंचे और जांच शुरू की।
  • 11:10 बजेः घायल मयंक को स्ट्रेचर और हम्मालों की मदद से ट्रेन से बाहर निकाला गया।
  • 11:22 बजेः बोरीवली स्टेशन के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से मयंक को शताब्दी अस्पताल के लिए रवाना किया गया (रास्ते में मौत)।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com