'डॉन' के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 की उम्र में निधन, शोक में इंडस्ट्री

Chandra Barot Passes Away: दिग्गज फिल्ममेकर चंद्र बरोट का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार सुबह 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।
Chandra Barot
चंद्र बरोट का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandra Barot Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर चंद्र बरोट, जिन्होंने 1978 में आई सुपरहिट फिल्म डॉन का निर्देशन किया था, अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार सुबह 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उम्र संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

हालांकि, उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गई है। साथ ही फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर चंद्र बरोट को याद करते एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'ये सुनकर काफी दुख हुआ कि ओरिजिनल डॉन के डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन मेरी उनके परिवार के लिए दिल से संवेदनाएं।'

'डॉन' फिल्म से चंद्र बरोट ने रचा था इतिहास

दरअसल, फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने उनकी फिल्म 'डॉन' को दोबारा साल 2006 में बनाया और अब उसे एक फ्रेंचाइजी के रूप में खड़ा किया था। खास बात ये है कि चंद्र बरोट ने अपने करियर में भले ही ज्यादा फिल्में डायरेक्ट नहीं की हों, लेकिन उन्होंने डॉन जैसी क्लासिक फिल्म देकर खुद को हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए अमर किया था।

अमिताभ बच्चन स्टारर की इस फिल्म को ना केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली, बल्कि इसने 'डॉन' को एक पॉप कल्चर आइकन बना दिया था। फिल्म की कहानी, म्यूजिक और स्टाइलिश प्रजेंटेशन ने दर्शकों को उस दौर में भी खूब आकर्षित किया था।

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शुरू किया था करियर

आपतो बता दें, चंद्र बरोट ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और कई वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम किया। डॉन के जरिए उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और पहली ही फिल्म से जबरदस्त सफलता हासिल की। इस फिल्म ने ना सिर्फ अमिताभ बच्चन के करियर को नई ऊंचाई दी, बल्कि चंद्र बरोट को भी एक काबिल निर्देशक के तौर पर देखा जाने लगा।

हालांकि डॉन के बाद उन्होंने कुछ और प्रोजेक्ट्स पर काम किया, लेकिन उन्हें उतनी पहचान नहीं मिल पाई। लेकि इसके बावजूद, फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फिलहाल इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे और फिल्मकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।