-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Farhan Akhtar Sidharth Malhotra Priyanka Chopra Celebs Told Real Stories
फरहान अख्तर से प्रियंका चोपड़ा तक, इन सेलेब्स ने दिखाई सच्चे हीरो की कहानियां
- Written By: सोनाली झा
बीते कुछ सालों में इंडियन सिनेमा में कई ऐसे दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिले हैं, जहां एक्टर्स ने सोल्जर्स, क्रांतिकारियों, खिलाड़ियों और अनसुने हीरोज की जिंदगी को परदे पर जिंदा कर दिया।

इन सेलेब्स ने दिखाई सच्चे हीरो की कहानियां
मुंबई: फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है। रेजांग ला की लड़ाई में 120 सैनिकों की वीरता से प्रेरित इस वॉर ड्रामा में न सिर्फ फरहान की स्क्रीन पर वापसी हो रही है, बल्कि वो उन कलाकारों की कतार में शामिल हो रहे हैं जिन्होंने असल ज़िंदगी के हीरो को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी उठाई है।
मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी की भूमिका
फिल्म 120 बहादुर में फरहान अख्तर देश के सबसे वीर सपूतों में से एक मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। 1962 में रेजांग ला की लड़ाई में उन्होंने अपने साथियों के साथ आखिरी सांस तक दुश्मनों का डटकर सामना किया था। ये फिल्म उसी भूले-बिसरे अध्याय को फिर से सामने लाती है, जिसमें शौर्य और बलिदान की मिसाल छुपी है। इस किरदार को निभाने के लिए फरहान ने जिस समर्पण के साथ तैयारी की है, उसकी चर्चा अभी से हो रही है। इस फिल्म के ज़रिए फरहान एक नए रचनात्मक मुकाम पर पहुंच रहे हैं, जहां वो एक ऐसे असली फौजी का किरदार निभा रहे हैं, जिसने देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी।
सैम बहादुर के रूप में देखें विक्की कौशल
विक्की कौशल ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार बड़े दमदार तरीके से निभाया। उनका अंदाज़, बोलने का तरीका, और जोश बिलकुल मानेकशॉ जैसे लगा। उन्होंने दिखाया कि कैसे एक सच्चा फौजी मुश्किल हालात में भी अपने ठेठ अंदाज़ और हिम्मत से फैसले लेता है। विकी की एक्टिंग में ना नाटकीयता थी, ना दिखावा, बस एकदम सच्चा और दिल से किया गया काम दिखा।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
मैरी कॉम के रूप में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार जिस सख्ती और मेहनत से निभाया, वो काबिल-ए-तारीफ था। उन्होंने न सिर्फ अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म किया, बल्कि मैरी कॉम की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और जीत को भी पर्दे पर सच्चाई से उतारा। उनकी एक्टिंग में एक मां, एक खिलाड़ी और एक फाइटर, तीनों का मेल साफ दिखा, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
अक्षय कुमार की कई बायोपिक
रुस्तम से लेकर एयरलिफ्ट और केसरी तक, अक्षय कुमार ने कई बार हकीकत से जुड़े किरदारों को पर्दे पर जिंदा किया है। उनके रोल्स में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन की भी गहराई नजर आती है। चाहे वो एक बहादुर अफसर हों, एक देशभक्त नागरिक या फिर एक सैनिक, अक्षय ने हर बार अपने किरदार में वो जज्बा दिखाया है, जो असल जिंदगी के हीरो में होता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाकर लोगों के दिल जीत लिए। कारगिल युद्ध के इस शहीद हीरो की बहादुरी, जज्बा और देशभक्ति को सिद्धार्थ ने बड़े ही इमोशनल और रियल तरीके से परदे पर उतारा। उनके डायलॉग्स, उनकी मुस्कान और एक सच्चे सिपाही की भावना को उन्होंने इतने दिल से निभाया कि दर्शक भावुक हो गए। ये दिल मांगे मोर! सिर्फ एक लाइन नहीं, एक जोश बन गया और सिद्धार्थ का ये रोल हमेशा याद रखा जाएगा।
Farhan akhtar sidharth malhotra priyanka chopra celebs told real stories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
Aug 10, 2026 | 08:44 AMबारामती का आसमान कितनी सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजीत पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
Aug 10, 2026 | 08:43 AM8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
Aug 10, 2026 | 08:37 AMवर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
Aug 10, 2026 | 08:31 AMश्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
Aug 10, 2026 | 08:27 AMWeather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
Aug 10, 2026 | 08:12 AMमुरैना में खुली स्कूलों की पोल: 65 हजार वेतन वाला हेडमास्टर स्कूल से नदारद, 4500 रुपए में रखी मैडम पढ़ाती मिली
Aug 10, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














