- Hindi News »
- Entertainment »
- Diwali Box Office Collection 2021 To 2025 Hit Flop Movies List
पिछली 4 दिवाली में आईं इतनी फिल्में, आधे से ज्यादा हुईं फ्लॉप, सिर्फ 4 ने मचाया धमाल
Diwali Flop Movies: दिवाली के त्योहार पर कई फिल्में रिलीज हुई थी। लेकिन इनमें से आधे से ज्यादा फ्लॉप हो गईं और सिर्फ 4 फिल्म को हिट का टैग मिला। तो चलिए जानते हैं इसकी लिस्ट के बारे में।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिवाली पर फ्लॉप फिल्में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Diwali Release Movies List: दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और खुशियों का नहीं, बल्कि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए भी सबसे बड़ा मौका होता है, क्योंकि इस खास अवसर पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। हालांकि, इस फेस्टिव सीजन में हर साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिन पर दर्शकों और फिल्ममेकर्स दोनों की निगाहें टिकी रहती हैं। पिछले चार सालों में कई फिल्मों ने दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में एंट्री की, लेकिन सभी को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की, तो कुछ फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में चलिए जानते हैं इनकी लिस्ट के बारे में।
दिवाली पर धमाल मचाने वाली हिट फिल्में
दरअसल, साल 2021 से 2024 तक के बीच दिवाली वीकेंड पर कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। इनमें अक्षय कुमार, सलमान खान और कार्तिक आर्यन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं।
सूर्यवंशी (2021) – ₹195.55 करोड़
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
टाइगर 3 (2023) – ₹282.79 करोड़
भूल भुलैया 3 (2024) – ₹260.4 करोड़
लकी भास्कर (2024) – ₹72.68 करोड़
इन फिल्मों ने दिवाली के हॉलिडे वीकेंड का पूरा फायदा उठाया और दर्शकों से भरपूर प्यार पाया। खासकर टाइगर 3 और भूल भुलैया 3 ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर 2020 के दशक की टॉप फिल्में बनने का खिताब हासिल किया।
दिवाली पर फ्लॉप रहीं फिल्में
जहां कुछ फिल्मों ने सफलता की ऊंचाइयां छुईं, वहीं कुछ बड़े नामों की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं।
राम सेतु (2022) – ₹74.7 करोड़
थैंक गॉड (2022) – ₹36.35 करोड़
प्रिंस (2022) – ₹27.47 करोड़
अन्नाथे (2021) – ₹106.77 करोड़
2022 का साल दिवाली रिलीज फिल्मों के लिए निराशाजनक रहा, जब एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई।
ये भी पढ़ें- ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को 13 साल पूरे, करण जौहर ने अपने तीनों स्टूडेंट्स को किया याद
दिवाली 2025 की धमाकेदार लाइनअप
आपको बता दें, इस साल दिवाली पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला और भी दिलचस्प रहने वाला है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा 21 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि हर्षवर्धन राणे अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दीवाने की दीवानियत लेकर आ रहे हैं। दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 2025 की दिवाली पर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ती है और कौन सी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है। हालांकि, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘थामा’ का कॉन्टेंट और स्टार पावर दोनों ही स्ट्रॉन्ग हैं, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा दिवाली वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है।
Diwali box office collection 2021 to 2025 hit flop movies list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














