‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को 13 साल पूरे, करण जौहर ने अपने तीनों स्टूडेंट्स को किया याद

Karan Johar Film Student of the Year: स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 13 साल पूरे होने पर निर्देशक करण जौहर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने तीनों स्टूडेंट्स आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को याद किया।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को 13 साल पूरे, करण जौहर ने अपने तीनों स्टूडेंट्स को किया याद
स्टूडेंट ऑफ द ईयर को 13 साल पूरे
Published on: 
Updated on: 

Student of the Year Completes 13 years: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को रिलीज हुए पूरे 13 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया और लिखा कि 13 साल बाद भी लोग इन स्टूडेंट्स को ‘इश्क वाला लव’ करते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 13 साल पूरे होने का जश्न।

2012 में रिलीज हुई यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी थी और इसने तीन नए चेहरों आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लॉन्च किया। ये तीनों आज इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं, लेकिन उनकी यह पहली फिल्म आज भी उनके करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की कहानी एक एलीट कॉलेज, ‘सेंट टेरेसा’ के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म की कहानी

फिल्म में जहां दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा के बीच प्रतियोगिता की शुरुआत होती है। रोहन यानी वरुण धवन और अभिमन्यु यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ट्रॉफी जीतने की होड़ होती है, जो उनकी दोस्ती में दरार डाल देती है। इसी बीच शनाया यानी आलिया भट्ट की एंट्री से कहानी में रोमांस और इमोशन का नया रंग जुड़ जाता है।

फिल्म के कास्ट

फिल्म के गाने जैसे ‘इश्क वाला लव’, ‘राधा’, और ‘वेलकम टू सेंट टेरेसा’ आज भी दर्शकों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। इन गानों ने युवाओं के बीच फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाया था। फिल्म में ऋषि कपूर, रोनित रॉय, राम कपूर, फरीदा जलाल, सना सईद और कायोज ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी दमदार भूमिकाएं निभाईं। करण जौहर के निर्देशन और पुनित मल्होत्रा की सह-निर्देशन शैली ने फिल्म को एक ग्लैमर से भरा, इमोशनल और मनोरंजक पैकेज बना दिया था।

फैंस का रिएक्शन

फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसने बॉलीवुड में यूथ सेंट्रिक फिल्मों के लिए एक नया ट्रेंड भी सेट किया। आज 13 साल बाद भी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की झलक सोशल मीडिया पर, मीम्स और म्यूजिक रीमिक्स में देखी जा सकती है। करण जौहर के इस जश्न के बाद फैंस भी इस फिल्म की यादों में खो गए। कई यूजर्स ने लिखा कि इस फिल्म ने हमारी जवानी को परिभाषित किया, वहीं कुछ ने कहा कि ये वो फिल्म है, जिसने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को सुपरस्टार बना दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com