- Hindi News »
- Entertainment »
- Director Anurag Singh On Why Jackie Shroff And Tabu Not In Border 2
Border 2: जैकी श्रॉफ और तब्बू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? डायरेक्टर अनुराग सिंह ने पहली बार बताया सच
Border 2 Cast Controversy: निर्देशक अनुराग सिंह ने बताया कि 'बॉर्डर 2' में जैकी श्रॉफ और तब्बू को कास्ट न करने की वजह कहानी की मांग थी। जानें कास्टिंग पर उनकी पूरी राय।
- Written By: अनिल सिंह

Sunny Deol Jackie Shroff Tabu Border (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Jackie Shroff Tabu Border 2: जेपी दत्ता की 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ ने देशभक्ति का जो जज्बा पैदा किया था, उसकी यादें आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं। फिल्म के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फैंस के मन में एक बड़ा सवाल लगातार खटक रहा था—आखिर जैकी श्रॉफ और तब्बू जैसे ओरिजिनल कलाकार इस बार क्यों नदारद रहे? सोशल मीडिया पर उठ रहे इन सवालों पर अब फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह ने चुप्पी तोड़ी है और कास्टिंग के पीछे की असली वजह बताई है।
अनुराग सिंह ने स्पष्ट किया है कि सीक्वल का मतलब केवल पुराने चेहरों को दोहराना नहीं, बल्कि कहानी के साथ न्याय करना होता है।
“कहानी की जरूरत सबसे ऊपर”
आईएएनएस (IANS) से बातचीत के दौरान निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा, “किसी भी फिल्म की कास्टिंग भावनाओं या पुराने जुड़ाव के आधार पर नहीं की जा सकती। फिल्म बनाते वक्त सबसे पहले कहानी पर ध्यान दिया जाता है। पटकथा जिस तरह के किरदारों की मांग करती है, कलाकारों का चयन उसी हिसाब से होता है। कोई भी निर्देशक दबाव में आकर या पुराने अभिनेताओं को जबरदस्ती फिट करने के लिए स्क्रिप्ट नहीं लिखता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘बॉर्डर 2’ जैसी गंभीर फिल्म में रचनात्मकता से समझौता करना सही नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद नई फिल्म की तैयारी में जुटे सनी देओल, ज्योतिका संग आएंगे नजर
क्यों जरूरी थे केवल सनी देओल?
सनी देओल को फिल्म में शामिल करने और अन्य को छोड़ने के सवाल पर अनुराग ने बड़ी सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ” ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी की पहचान सनी देओल का चेहरा बन चुकी है। ‘बॉर्डर’ नाम सुनते ही दर्शकों के मन में सनी पाजी की छवि उभरती है। इसलिए सीक्वल में उनका होना अनिवार्य था।” निर्देशक ने यह भी साफ किया कि जैकी श्रॉफ या तब्बू को कास्ट न करने का मतलब यह कतई नहीं है कि उनके योगदान को कम आंका गया है, बस वे इस नई कहानी के सांचे में फिट नहीं बैठ रहे थे।
नई पीढ़ी के कंधों पर जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ में इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को सेना के जांबाज जवानों के रूप में पेश किया गया है। अनुराग सिंह का मानना है कि नई कहानी के लिए नई ऊर्जा की जरूरत थी। फिल्म में महिला किरदारों के लिए भी मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे नामों को चुना गया है। 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Director anurag singh on why jackie shroff and tabu not in border 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














