‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज, नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी ने मचाया धमाल

KD The Devil Movie: ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी ने डांस और स्टाइल से धमाल मचाया। 
Nora Fatehi And Sanjay Dutt Song
नोरा फतेही और संजय दत्त (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nora Fatehi And Sanjay Dutt Song: 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स के साथ यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के कुछ ही समय बाद यह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा और फैंस इसे साल का बड़ा पार्टी सॉन्ग बता रहे हैं।

नोरा फतेही के डांस मूव्स ने खींचा ध्यान

गाने में नोरा फतेही अपने सिग्नेचर डांस स्टाइल और एक्सप्रेशंस के साथ पूरी तरह छा जाती हैं। उनके एनर्जेटिक मूव्स और ग्लैमरस अंदाज ने गाने को और भी खास बना दिया है। वहीं संजय दत्त भी अपने अलग अंदाज में नजर आते हैं और गाने में उनकी मौजूदगी इसे और दमदार बनाती है। दोनों कलाकारों की जोड़ी दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो रही है।

शानदार म्यूजिक और दमदार टीम

इस गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार अर्जुन जन्य ने तैयार किया है, जिनके बीट्स सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं गाने को सिंगर मंगली ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है, जिन्हें इंडस्ट्री में ‘शोमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। गाने का भव्य लॉन्च बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज में आयोजित एक खास इवेंट में किया गया।

कन्नड़ सिनेमा में नोरा का डेब्यू

इस फिल्म के जरिए नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा, तभी समझ आ गया कि निर्देशक प्रेम को ‘शोमैन’ क्यों कहा जाता है। गाने को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसका आनंद ले सकें।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आएगी फिल्म

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ को वेंकट के नारायण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद और रेशमा नानैया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े बजट और जबरदस्त एक्शन के साथ तैयार की गई यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म के नए गाने ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com