- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol New Movie Announcement Jyothika Border 2 Success
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद नई फिल्म की तैयारी में जुटे सनी देओल, ज्योतिका संग आएंगे नजर
Sunny Deol Next Film: 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। वे एआर मुरुगादॉस और फरहान अख्तर की फिल्म में ज्योतिका संग नजर आएंगे।
- Written By: अनिल सिंह

Sunny Deol New Movie After Border 2 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Sunny Deol New Movie After Border 2: अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद, सनी पाजी ने बिना समय गंवाए अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। सनी देओल अब एक अनटाइटल्ड फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका के साथ नजर आएंगे।
यह नया प्रोजेक्ट न केवल स्टार कास्ट बल्कि इसके मेकर्स की वजह से भी चर्चा में है, क्योंकि इसके पीछे मनोरंजन जगत के कई दिग्गज नाम जुड़े हैं।
एआर मुरुगादॉस और फरहान अख्तर का साथ
इस अनटाइटल्ड फिल्म को मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादॉस और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश करेंगे। रविवार को फिल्म की टीम ने शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना की और इस नए सफर की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सनी देओल, ज्योतिका, निर्देशक बालाजी गणेश और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी मुस्कुराते हुए नजर आए। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- ‘मेरे शरीर में ऑन-ऑफ का बटन लगा है’, बैसाखी के सहारे दिखे ऋतिक रोशन, खुद बताई अपनी बीमारी की हकीकत
‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2‘ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म 1997 की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की आधिकारिक सीक्वल है। फिल्म को मिल रहे ‘पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ’ और देशभक्ति के जज्बे ने इसे साल की सबसे सफल फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है।
एक्शन और इमोशन का मेल
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की चौकड़ी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे असली सैन्य ठिकानों व नौसैनिक अड्डों पर शूट किया गया है। दर्शकों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और भावनात्मक कहानी की जमकर तारीफ की है। ‘बॉर्डर 2’ की इस भारी सफलता ने सनी देओल के करियर को एक नई ऊंचाई दी है, जिससे उनके अगले प्रोजेक्ट्स के लिए उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Sunny deol new movie announcement jyothika border 2 success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














