-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actors With Most Oscar Awards Katharine Hepburn Meryl Streep In Record
ऑस्कर जीतने में किसका है दबदबा? कैथरीन हेपबर्न से लेकर डैनियल डे-लुईस तक, इन सितारों ने रचा इतिहास
- Written By: स्नेहा मौर्या
Oscars 2026: ऑस्कर इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर्स की लिस्ट में कैथरीन हेपबर्न, डैनियल डे-लुईस और मेरिल स्ट्रीप जैसे दिग्गज शामिल हैं। जानिए किसके नाम कितने ऑस्कर हैं।

ऑस्कर जीतने में सबसे आगे ये सितारे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Most Oscar Winning Actors: फिल्म इंडस्ट्री में एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर जीतना किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर साल फिल्मों और कलाकारों के बेहतरीन काम को सम्मानित करता है।
ऑस्कर के लंबे इतिहास में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से कई बार यह सम्मान जीता और अपना नाम सिनेमा के इतिहास में दर्ज करा लिया। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनके नाम एक्टिंग कैटेगरी में सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड है।
कैथरीन हेपबर्न: ऑस्कर की ‘क्वीन’
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न के नाम एक्टिंग में सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चार बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। उन्हें 1933 में मॉर्निंग ग्लोरी, 1967 में गेस हूज कमिंग टू डिनर, 1968 में द लायन इन विंटर और 1981 में ‘ऑन गोल्डन पॉन्ड’ के लिए ऑस्कर मिला। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में 12 नामांकन हासिल किए, लेकिन शायद ही कभी ऑस्कर समारोह में शामिल हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Alia Bhatt Film: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री ! क्या दीपिका पादुकोण को करेंगी रिप्लेस
Who is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
बॉक्स ऑफिस पर भूतों का कब्जा! 2700 करोड़ की Obsession के बाद इस हॉरर फिल्म ने मचाया तहलका
डैनियल डे-लुईस: बेस्ट एक्टर में रिकॉर्ड
ब्रिटिश-आयरिश अभिनेता डैनियल डे-लुईस बेस्ट एक्टर कैटेगरी में सबसे ज्यादा तीन ऑस्कर जीतने वाले कलाकार हैं। उन्होंने पहला अवॉर्ड 1989 में माय लेफ्ट फूट के लिए जीता। इसके बाद 2007 में ‘देयर विल बी ब्लड’ और 2012 में ‘लिंकन’ के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। वह अपनी ‘मेथड एक्टिंग’ के लिए भी काफी मशहूर हैं।
फ्रांसिस मैकडॉर्मंड: दमदार किरदारों की पहचान
अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडॉर्मंड ने भी तीन ऑस्कर अपने नाम किए हैं। उन्हें 1996 में ‘फार्गो’, 2017 में ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ और 2020 में ‘नोमैडलैंड’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उनकी सादगी भरी और गहराई वाली एक्टिंग ने उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों का पसंदीदा बना दिया।
मेरिल स्ट्रीप और जैक निकलसन का भी बड़ा रिकॉर्ड
हॉलीवुड की महान अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मेरिल स्ट्रीप के नाम सबसे ज्यादा 21 ऑस्कर नामांकन हैं। उन्होंने तीन बार यह अवॉर्ड जीता है, जिनमें ‘क्रेमर वर्सेस क्रेमर’, ‘सोफीज चॉइस’ और ‘द आयरन लेडी’ शामिल हैं। वहीं अभिनेता जैक निकलसन ने भी तीन ऑस्कर जीते हैं। उन्हें ‘वन फ्लू ओवर द कूकूज नेस्ट’, ‘टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट’ और ‘ऐज गुड ऐज इट गेट्स’ के लिए सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर का बड़ा खुलासा, 13 साल की उम्र में शुरू की नौकरी, बोले- जिंदगी ने जो सिखाया वो कोई स्कूल…
इंग्रिड बर्गमैन और वाल्टर ब्रेनन भी शामिल
स्वीडिश अभिनेत्री इंग्रिड बर्गमैन ने तीन ऑस्कर जीते, जिनमें ‘गैसलाइट’, ‘अनास्तासिया’ और ‘मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस’ शामिल हैं। वहीं वाल्टर ब्रेनन ने 1930 और 1940 के दशक में तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर जीता था। ऑस्कर के इतिहास में इन कलाकारों के रिकॉर्ड आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। हर साल नए कलाकार इस मंच पर चमकते हैं, लेकिन इन उपलब्धियों को पार करना अभी भी आसान नहीं है।
Actors with most oscar awards katharine hepburn meryl streep in record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Crude Oil Price: क्या फिर महंगा होगा कच्चा तेल? ब्रेंट क्रूड के $90 तक पहुंचने का नया अनुमान
Jun 16, 2026 | 06:08 PMनासिक कुंभमेला अपडेट: मंदिर संस्थानों के साथ मिलकर प्राधिकरण शुरू करेगा प्रभावी निर्माल्य प्रबंधन प्रणाली
Jun 16, 2026 | 06:07 PMअमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी
Jun 16, 2026 | 06:06 PMगड़चिरोली में किसानों का विरोध प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण करारनामे रद्द करने की मांग
Jun 16, 2026 | 06:06 PMपवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद आएगा फैसला, आरोपी पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल की सांसें अटकीं
Jun 16, 2026 | 06:02 PMआधुनिक हल्दी खेती तकनीक से किसानों को मिली नई राह, मुरसा में विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Jun 16, 2026 | 05:54 PMनासिक में एसटी कर्मचारियों का आर-पार का एलान; वैचारिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आए संगठन
Jun 16, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














