-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar Box Office Collection Day 1 Ranveer Singh Record Opening
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की तूफानी शुरुआत, ओपनिंग डे पर फिल्म ने कर दिखाया बड़ा कमाल
- Written By: सोनाली झा
Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर चुकी है। सोलो रिलीज का फायदा मिलने से फिल्म ने केवल आधे दिन में 10.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की तूफानी शुरुआत
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। फिल्म को दर्शकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ओपनिंग डे पर ही इसने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सिर्फ आधे दिन में रणवीर की यह फिल्म बंपर कमाई कर चुकी है, जिससे यह साफ है कि ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बनने जा रही है।
5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म सोलो रिलीज थी, ऐसे में इसे किसी बड़े क्लैश का सामना नहीं करना पड़ा। सिंगल रिलीज का फायदा ‘धुरंधर’ को पूरा मिला है। थिएटर्स में सुबह से ही दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली और दोपहर तक इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शाम 4 बजे तक 10.78 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज कर ली, जो इसे 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शुमार करता है।
पहले ही दिन तोड़े एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 2025 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इनमें सन ऑफ सरदार 2 (7.25 करोड़), भूल चुक माफ (7.20 करोड़), परम सुंदरी (7.37 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (7.84 करोड़) जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने इस साल की कई अन्य चर्चित फिल्मों जैसे दे दे प्यार दे 2, जाट, एक दीवाने की दीवानियत, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और सितारे जमीन पर को भी पछाड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे
‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने इन सभी सितारों की कई पुरानी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को भी मात दे दी। फिल्म ने संजय दत्त की सुपरहिट कॉमेडी ‘डबल धमाल’ (7.62 करोड़) और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘हिरोईन’ (7.50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अक्षय खन्ना की ब्लॉकबस्टर ‘रेस’ (6.32 करोड़) और आर माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ (7.84 करोड़) भी ‘धुरंधर’ के आगे फीकी पड़ गई हैं।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में आई थी बड़ी खटास, कपल थेरेपी ने बचाया रिश्ता
आगे क्या है उम्मीद
‘धुरंधर’ की शुरुआती रफ्तार देखकर यह साफ है कि फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दिखा सकती है। पोजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते एडवांस बुकिंग में भी तेजी आ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसी तरह का ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म पहले तीन दिनों में 40 करोड़+ का आंकड़ा पार कर सकती है। रणवीर सिंह की जोरदार परफॉर्मेंस, दमदार स्टारकास्ट और सोलिड सिनेमेटिक प्रेजेंटेशन की वजह से ‘धुरंधर’ 2025 की मेगा ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी क्षमता रखती है।
Dhurandhar box office collection day 1 ranveer singh record opening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMसिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Jul 29, 2026 | 04:24 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Jul 29, 2026 | 04:17 PMPurnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
Jul 29, 2026 | 04:17 PMभोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














