‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिके, पेड प्रीव्यू में टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड

Ranveer Singh Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। पेड प्रीव्यू के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं और कई बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।
Dhurandhar 2 Advance Booking
धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के थिएटर में आने में अभी करीब एक हफ्ता बाकी है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2025 में आई सुपरहिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1305 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि भारत में सिर्फ हिंदी वर्जन में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम 5 बजे से देशभर में पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इन प्रीव्यू शोज के लिए अभी तक 3.49 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। देशभर में करीब 8337 शोज के लिए एडवांस बुकिंग जारी है और अब तक 18.69 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हो चुकी है। वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 23.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म के लिए सबसे ज्यादा क्रेज महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में लगभग 4.97 करोड़ रुपये और दिल्ली-एनसीआर में करीब 3.78 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। रणवीर सिंह के अलावा इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेकर्स ने टिकटों की बढ़ाई प्राइज

मेकर्स ने पेड प्रीव्यू शोज के लिए टिकटों की कीमत भी बढ़ाई है। दिल्ली और मुंबई में औसत टिकट प्राइस 400 से 450 रुपये के बीच है। वहीं मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स में एक रिक्लाइनर सीट की कीमत करीब 2900 रुपये तक रखी गई है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह भारत में किसी A-रेटेड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है और सालार का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com