-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 2 Star Cast Net Worth Sunny Deol Varun Dhawan Richest
Border 2 Release Date: नेटवर्थ के मामले में पीछे रह गए सनी देओल, बॉर्डर 2 के इस कास्ट ने मारी बाजी
- Written By: सोनाली झा
Border 2 Cast Richest Actor: ‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट में नेटवर्थ के मामले में सनी देओल पीछे रह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन 381 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर अभिनेता हैं।

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट की नेटवर्थ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Border 2 Star Cast Net Worth: साल 1997 में रिलीज हुई देशभक्ति से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म अच्छी कमाई कर चुकी है। इस बीच ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट को लेकर एक दिलचस्प चर्चा सामने आई है कि आखिर फिल्म के कलाकारों में सबसे ज्यादा अमीर कौन है।
फिल्म में जहां सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं, वहीं नई पीढ़ी के सितारे वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उम्र और अनुभव के मामले में सनी देओल सबसे आगे हैं, लेकिन नेटवर्थ के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
सनी देओल की नेटवर्थ
बात करें सनी देओल की तो उन्होंने दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है। ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की कुल नेटवर्थ करीब 130 करोड़ रुपये है। इतने लंबे करियर के बावजूद वह ‘बॉर्डर 2’ के सबसे अमीर अभिनेता नहीं हैं। इस मामले में बाजी मारते हैं वरुण धवन।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
वरुण धवन की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ की पूरी कास्ट में सबसे अमीर अभिनेता हैं। साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाले वरुण ने कम समय में ही बॉलीवुड में मजबूत पहचान बना ली। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापनों और पब्लिक अपीयरेंस से होती है। वरुण धवन की अनुमानित नेटवर्थ करीब 381 करोड़ रुपये बताई जाती है।

दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ
वहीं दिलजीत दोसांझ दौलत के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं। दिलजीत फिल्मों के अलावा म्यूजिक एल्बम, इंटरनेशनल कॉन्सर्ट और ब्रांड डील्स से मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ‘बॉर्डर 2’ में वह शहीद निर्मल जीत सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अहान शेट्टी की नेटवर्थ
सबसे युवा कलाकार अहान शेट्टी की बात करें तो उन्होंने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भले ही उनका करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उनकी अनुमानित नेटवर्थ 28 से 32 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर होने वाली है, बल्कि इसकी स्टार कास्ट की दौलत भी इसे चर्चा में बनाए हुए है।
Border 2 star cast net worth sunny deol varun dhawan richest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PM2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
Jul 29, 2026 | 01:18 PMWorld ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Jul 29, 2026 | 01:17 PMभोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PMHeavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
Jul 29, 2026 | 01:12 PMबेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jul 29, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM














