सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, जाट और गदर 2 के साथ धुरंधर को पछाड़ा

Border 2 Release Date: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर फिल्म ने गदर 2, जाट और धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है।
Sunny Deol Border 2 has created a sensation with its advance bookings
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के मूड में नजर आ रही है। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस वॉर ड्रामा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। महज 24 घंटों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर यह साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

सोमवार को शुरू हुई ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग को पहले ही दिन शानदार रिस्पॉन्स मिला। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले 24 घंटों में ही 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में फिल्म के करीब 11,000 से ज्यादा शो लिस्ट किए गए हैं, जिनमें अब तक 73,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। वहीं BoxMyShow जैसे प्लेटफॉर्म पर हर घंटे करीब 2,000 टिकटों की बिक्री हो रही है, जो लगातार बढ़ रही है। यह आंकड़े साफ तौर पर फिल्म की मजबूत ओपनिंग का संकेत दे रहे हैं।

बॉर्डर 2 का एडवांस बुकिंग

अगर तुलना की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ की कुल एडवांस बुकिंग जहां 2.4 करोड़ रुपये रही थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ एक दिन में यह आंकड़ा पार कर लिया। रणवीर सिंह स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी, जबकि सनी देओल की ही ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ का आंकड़ा 2.2 करोड़ रुपये था। इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बॉर्डर 2’ एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाती दिख रही है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’, 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने देशभक्ति की भावना को नए स्तर पर पहुंचाया था। इस बार फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। स्टारकास्ट में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ ने बड़े आंकड़े छुए थे, लेकिन एडवांस बुकिंग में बढ़त ‘बॉर्डर 2’ के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

Navbharat Live
navbharatlive.com