'चट मंगनी पट ब्याह' हुआ लेकिन तान्या को रिझाने के बॉबी देओल को बेलने पड़े थे पापड़

बॉबी देओल और तान्या की शादी को 29 साल हो गया है। अब बॉबी देओल ने बड़ा खुलासा किया है कि उनकी शादी चट मंगनी पट ब्याह थी, लेकिन तान्या को रिझाने के लिए बॉबी देओल को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
Bobby Deol Talks About Her Wife Tanya Deol
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का फिल्मी सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। व्यक्तिगत जीवन में भी उन्होंने काफी परेशानियां झेली हैं। लेकिन उनके साथ हर वक्त उनका सपोर्ट सिस्टम बन कर जो हमेशा मौजूद रहा, वह उनकी पत्नी तान्या हैं। दोनों की शादी को 29 साल का लंबा वक्त बीत गया है और यह दोनों बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में गिने जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने तान्या के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और बताया है कि वह उनके जीवन का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन उन्हें पटाने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ा था।

बॉबी देओल और तान्या की शादी 1996 में हुई थी। बॉबी देओल ने 'स्क्रीन' को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वह (पत्नी तान्या देओल) मेरी जिंदगी है। वह मेरा सब कुछ है। वह मेरी जिंदगी की सबसे बेस्ट चीज है। मैं उससे मिला और उसको पटाने के लिए उसका पीछा करने लगा। वह साउथ मुंबई से थी। उसने शुरू में मुझ पर ध्यान ही नहीं दिया। लेकिन फिर भी मैंने उसका पीछा किया। बॉबी देओल ने आगे बताया कि मुझे पता था कि एक न एक दिन उसे मुझसे प्यार हो जाएगा और ऐसा ही हुआ। हम दोनों मिलने लगे और 2 महीने के बाद ही हमने शादी कर ली। मेरे मम्मी-पापा मेरी शादी के लिए उतावले हो रहे थे।

बॉबी देओल अपने व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर कम बातें करते हैं। ऐसे में उनके पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को जानकारी कम है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बॉबी देओल अब अपनी व्यक्तिगत जिंदगी पर भी खुल कर बात करने लगे हैं। बॉबी देओल ने जब बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, शुरुआती दौर में उन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया लेकिन वह बॉलीवुड में एक सफल करियर बनाने में नाकाम रहे। लेकिन अब जब उन्होंने बॉलीवुड में सेकंड इनिंग की शुरुआत की है, वह हर भूमिका में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड में उनका अब का सफर शानदार साबित हो रहा है।