वरना मैं भी उसी चार्टर्ड विमान में होता...महादेव जानकर का सनसनीखेज दावा, अजित पवार के साथ करने वाले थे सफर

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में मौत के बाद राज्य में शोक की लहर है। इसी बीच आरएसपी के प्रमुख नेता का सनसनीखेज दावा सामने आया है।
RSP chief Mahadev Jankar reveals he was supposed to travel with Ajit Pawar in the ill-fated plane but missed it due to a delay in reaching Mumbai.
अजित पवार विमान हादसे पर महादेव जानकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Baramati Airport Accident: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक स्तब्ध कर देने वाली घटना के बीच, राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) के प्रमुख महादेव जानकर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका दावा है कि नियति ने उन्हें उस दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे का शिकार होने से ऐन वक्त पर बचा लिया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे वाले दिन उन्हें भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन मुंबई देर से पहुंचने के कारण वह उनके साथ नहीं जा सके।

अजित पवार से जानकर की हुई थी बातचीत

पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर 28 जनवरी को सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें मुंबई से सवार अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के प्रमुख महादेव जानकर ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुर्घटना से कुछ दिन पहले उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता पवार से बातचीत हुई थी और उन्हें उसी विमान से बारामती जाने के लिए बुलाया गया था।

इसलिए विमान से नहीं जा सका

उन्होंने कहा, "हालांकि मैं मुंबई देर से पहुंचा, जिसके कारण मैं अजित पवार के साथ बारामती विमान से नहीं जा सका। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और पवार की मृत्यु राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।"

धनगर (चरवाहा) समुदाय के नेता महादेव जानकर पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में प्रभाव रखने वाली आरएसपी के प्रमुख हैं। वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन मंत्री रहे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com