पहली बार बड़े पर्दे पर उतरेगी मिर्ज़ापुर की रॉ दुनिया, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा संग्राम

Pankaj Tripathi Kaleen Bhaiya: वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। अमेजन MGM और एक्सल एंटरटेनमेंट की ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mirzapur The Movie Release Date Pankaj Tripathi Kaleen Bhaiya Munna Bhaiya Return
मिर्ज़ापुर: द मूवी की रिलीज डेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Release Date: भारत की सबसे लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज में शामिल ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जो मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की मजबूत नींव रखने वाले क्रिएटर माने जाते हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म मिर्ज़ापुर की दुनिया की एक अनसुनी और नई कहानी दिखाएगी, जो दर्शकों को पहले से भी ज्यादा रोमांचित करेगी।

मुन्ना भैया की होगी वापसी

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ में दर्शकों को अपने चहेते किरदार एक बार फिर देखने को मिलेंगे। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के दमदार अवतार में नजर आएंगे, वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार को फिर से जीवंत करेंगे। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

मिर्ज़ापुर: द मूवी के स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी और मजबूत है। इसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे साफ है कि फिल्म में ड्रामा, एक्शन और इमोशंस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

बड़े पर्दे पर दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

मेकर्स का कहना है कि OTT पर मिली जबरदस्त सफलता के बाद मिर्ज़ापुर को थिएटर तक लाने का फैसला दर्शकों के प्यार की वजह से लिया गया है। बड़े पर्दे पर इसकी रॉ, देसी और खून-खराबे से भरी दुनिया दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव देने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और क्या यह बड़े पर्दे पर भी वही जादू चला पाती है, जो उसने OTT पर रचा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com