नेहल चुडासमा (फोटो- सोशल मीडिया)
Nehal Chudasama got Angry: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। जैसे ही 16 कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर कदम रखा, वैसे ही ड्रामा और झगड़ों की शुरुआत हो गई। शो का इतिहास रहा है कि हर सीजन में खाने-पीने की चीजों पर बहस जरूर होती है और सीजन 19 में भी यही नजारा देखने को मिला।
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फिटनेस कोच और मॉडल नेहल चुडासमा चिकन ना मिलने की वजह से गुस्से में आ गईं। उन्होंने साफ कह दिया कि अब मैं खाना ही नहीं बनाऊंगी, सभी लोग पनीर या अंडे से अपना पेट भरें।” प्रोमो में उनका यह रूप देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि शो में एंट्री के दौरान नेहल को बेहद शांत और संतुलित देखा गया था।
प्रोमो में यह भी दिखा कि गुस्से के बाद नेहल गार्डन एरिया में बैठकर रोने लगीं। उनका यह इमोशनल रूप फैंस को भावुक कर गया। सोशल मीडिया पर इस क्लिप पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह ड्रामा शो का हिस्सा है, वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि भूख इंसान को सच में परेशान कर देती है।
Ghar mein phir ek baar khaane pe bana mudda, kya Nehal Chudasama ka bhook ke kaaran chadhega paara? pic.twitter.com/Dx0MpwqyiG
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 26, 2025
बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने नेहल चुडासमा से मजेदार सवाल किया था कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इस पर नेहल चुडासमा ने कहा था कि उन्हें मस्कुलर और मेहनती लड़के अच्छे लगते हैं। इसके बाद भाईजान ने शो में दो हैंडसम लड़कों की एंट्री भी करवाई।
ये भी पढ़ें- परम सुंदरी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज, एडवांस बुकिंग में दिखा दर्शकों का उत्साह
नेहल चुडासमा पेशे से फिटनेस कोच और इवेंट होस्ट हैं। वह अपने फिटनेस टिप्स और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री ने उन्हें और ज्यादा चर्चाओं में ला दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में खाने को लेकर उनकी यह नाराजगी कैसे नए ट्विस्ट लेकर आती है और क्या सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं।