Border 2 Collection: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें 7 बजे तक का फिल्म का कलेक्शन

Border 2 Earnings: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दूसरे शनिवार को शाम 7 बजे तक फिल्म ने 11.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दर्शकों का उत्साह अभी भी बरकरार है।
Sunny Deol Film Border 2 box office collection opening day
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Border 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के बाद से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखा है।

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ और तीसरे दिन जबरदस्त उछाल के साथ 54.5 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और इसने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 20 करोड़ रुपये बटोरे।

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे साफ हो गया कि वीकडेज में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। वहीं अब 9वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी काफी उत्साहजनक हैं।

सनी देओल की बॉर्डर 2 की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, दूसरे शनिवार को शाम 7 बजे तक फिल्म 11.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रात के शोज में कलेक्शन और तेज होगा और फिल्म 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे शनिवार को मॉर्निंग शोज में हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 11.05 फीसदी रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ दूसरे शनिवार को ही भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट, देशभक्ति का जोश और सनी देओल की दहाड़ ने ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत और यादगार फिल्म बना दिया है।