U19 World Cup: मैदान पर जंग, जुबानी वार भी तेज! भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले देखें हेड टू हेड रिकॉर्

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की टीम इस मुकाबले में भी नो हैंडशेक पॉलिसी को बरकरार रखेगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने यह रुख अपनाया था।
U19 World Cup: मैदान पर जंग, जुबानी वार भी तेज! भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Under-19 World Cup, IND vs PAK Head to Head Record: जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने आते हैं, तो माहौल बेहद रोमांचक हो जाता है। रविवार 1 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में दोनों टीमें टकराएंगी। सीनियर क्रिकेट के उलट, यूथ वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबरी का है। ऐसे में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। भारतीय फैंस को कप्तान आयुष म्हात्रे और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की आस रहेगी।

नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रहेगी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की टीम इस मुकाबले में भी नो हैंडशेक पॉलिसी को बरकरार रखेगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने यह रुख अपनाया था। इसके बाद आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 और यूथ एशिया कप में भी यही नीति जारी रही। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के रुख में बदलाव की संभावना नहीं है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान अब तक 10 बार आमने-सामने आए हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों ने 5-5 जीत दर्ज की है। हालांकि, हाल के वर्षों में तस्वीर बदली है। पिछले 6 मुकाबलों में से 5 में भारत ने जीत हासिल कर अपना दबदबा दिखाया है।

2012 के बाद बदली कहानी

शुरुआती दौर में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा। उसने 1988, 2002, 2004, 2006 और 2010 में अहम मुकाबलों में भारत को हराया। लेकिन 2012 के बाद से भारतीय अंडर-19 टीम ज्यादा निरंतर और मजबूत प्रदर्शन करती नजर आई है। 2018 में 203 रन की बड़ी जीत और 2020 में 10 विकेट से मिली शानदार जीत भारत की हालिया सफलता की सबसे बड़ी मिसाल हैं।

अंडर-19 में IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड

साल स्थान जीत वाली टीम जीत का अंतर
1988 वेंटवर्थ पाकिस्तान 68 रन
1998 डरबन भारत 5 विकेट
2002 लिंकन पाकिस्तान 2 विकेट
2004 ढाका पाकिस्तान 5 विकेट
2006 कोलंबो पाकिस्तान 38 रन
2010 लिंकन पाकिस्तान 2 विकेट
2012 टाउंसविल भारत 1 विकेट
2014 दुबई भारत 40 रन
2018 क्राइस्टचर्च भारत 203 रन
2020 पॉचफेस्टरूम भारत 10 विकेट

पाकिस्तान के लिए क्यों मुश्किल है राह

भारत और इंग्लैंड इस समय मजबूत स्थिति में हैं और अपने बचे हुए मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान अभी भी दौड़ में बना हुआ है, लेकिन उसके लिए हालात आसान नहीं हैं। उसे भारत के खिलाफ न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। साथ ही उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। ऐसे में यह महामुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com