बिग बॉस 18 अपडेट्स (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बिग बॉस 18 दिनों-दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। कल के एपिसोड की शुरुआत फिर नए टाइम ऑफ गॉड के टॉस्क के साथ हुई। यह टॉस्क काफी ज्यादा दिलचस्प रहा। फिर झगड़े, वहीं बहस और हर दिन नया टॉस्क। इस बार तो हाथापाई तक की नौबत आ गई। आइए जानते हैं एपिसोड में क्या-क्या हुआ।
नॉमिनेशन टॉस्क खत्म हुआ। इसके खत्म होने के बाद ही ईशा ने बग्गा से कहा कि चुम अब जाएगी। वहीं करण शिल्पा को समझाते हैं कि अब वो जाग जाएं। वहीं दूसरी ओर शिल्पा अविनाश और विवियन से कहती हैं कि वे गेमर हैं। सारा ने कहा कि चुम को उन्होंने इसलिए नॉमिनेट किया क्योंकि उन्हें करण से बदला लेना था।
सारा ने बताया कि उन्होंने सारा चिकन छिपा दिया है, जिस पर एडिन बोलीं कि सही किया। फिर देर रात सारा चिकन बनाती हैं और जब सब सो जाते हैं तो रात 1 बजे वह खाती हैं। वहीं, चुम फिर से करण के बेड पर चली जाती हैं, जिस पर श्रुतिका शॉक्ड रह जाती हैं। दूसरे दिन सुबह विवियन से शिल्पा नॉमिनेट करने के बारे में बात करती हैं। वहीं चिकन पर सारा और दिग्विजय के बीच बहस हो जाती है, जिसके बाद दोनों पर्सनल कमेंट्स करते हैं।
शो में नए टॉस्क की शुरुआत होती है। पहले स्पिन व्हील पर अविनाश का नाम आता है और वह अपनी डॉमिनो की दीवार बनाने लगते हैं। लेकिन चुम गिराने लगती हैं। तो सारा उन्हें प्रोटेक्ट करती हैं। शिल्पा भी बीच में खलल डालती हैं, इस पर अविनाश कहते हैं कि नॉमिनेट किया तो अब ये रंग बदल रही हैं। उधर ईशा जाकर विवियन से कहती हैं कि अविनाश बस 6-7 डॉमिनो की दीवार खड़े कर ले। संचालक वह हैं तो वह सब संभाल लेंगी। ईशा विवियन से कहती हैं कि वे बस इतना कर दें कि अविनाश का थोड़ा काम हो जाए। लेकिन आधा घंटा हो जाता है और उनकी फिनिश लाइन तक दीवार नहीं पहुंची। जिसकी वजह से वह टाइम ऑफ गॉड की रेस से बाहर हो गए।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
टॉस्क मे फिर नाम विवियन का आता है जो चुम उन्हें करने नहीं देतीं। फिर शिल्पा भी आती हैं और वह भी विवियन की दिवार गिराने लगती हैं। इस दौरान शिल्पा और सारा की लड़ाई होती है। हालांकि फिर विवियन भी इस रेस से बाहर हो जाते हैं। फिर इन सब के बाद कशिश का नंबर आता है। वह भी इस रेस से आउट हो जाती हैं क्योंकि टास्क पूरा नहीं कर पातीं।
इसके बाद करण का नंबर आता है तो दिग्विजय उनके हिस्से का टास्क करने लग जाते हैं, तो ईशा उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर देती हैं। वहीं, रजत उनके गिराने लगते हैं। इसके बाद धक्कामुक्की शुरू हो जाती है। हालांकि करण अपना टॉस्क शुरू करते हैं, लेकिन कोई बनने नहीं देता। जिसके कारण वह भी आउट हो जाते हैं। फिर चाहत का नंबर आता है। विवियन और रजत दोनों बनाते हैं। मदद करते हैं लेकिन उनकी दीवार बाद में कशिश गिरा देती हैं। इस दौरान करण की कही कुछ बातों से श्रुतिका गुस्सा हो जाती हैं और चुम से भी लड़ जाती हैं।
बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि जिस तरह से वो ये टॉस्क खेल रहे हैं, लग नहीं रहा कि कोई टाइम ऑफ गॉड बन पाएगा। इसलिए अब वह खुद फैसला ले रहे हैं। बिग बॉस ईशा को व्हील घुमाने के लिए कहते हैं, साथ ही बताते हैं कि जिन दो लोगों का नाम आएगा, वो साथ में डॉमिनो खड़ा करेंगे और फिनिश लाइन तक पूरा करेंगे। जिसे उसके दावेदार ही गिरा सकेंगे। घरवाले नहीं। फिर रजत और दिग्विजय पर नाम अटकता है। दोनों मैदान में आते हैं और डॉमिनो को खड़ा करते हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे का गिराने आते हैं। इस दौरान रजत ऐसा धक्का देते हैं कि दिग्विजय, विवियन के साथ पूल में गिर जाते हैं। इस दौरान ईशा ने रजत को जिता दिया और दिग्विजय को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया।