- Hindi News »
- Entertainment »
- Year Ender 2025 Mohanlal Box Office Report Card Profit
Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का जलवा, 238 करोड़ की लागत पर सुपरस्टार ने दिया तगड़ा मुनाफा
Mohanlal 2025 Movies: इस साल साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 238 करोड़ के निवेश पर फिल्म के मेकर्स को शानदार मुनाफा दिलाया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मोहनलाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mohanlal Success Movies 2025: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्मों का दर्शकों को सालभर बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2025 भी उनके फैंस के लिए बेहद खास साबित हुआ, क्योंकि इस साल अभिनेता की तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। L2: एम्पुरान, थुडारम और हृदयपूर्वम तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की इन तीनों फिल्मों पर कुल मिलाकर करीब 238 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। वहीं बॉक्स ऑफिस से इन फिल्मों ने मिलकर 268.89 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह कुल निवेश पर लगभग 30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो करीब 12.9 प्रतिशत का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) माना जा रहा है। इन आंकड़ों के आधार पर 2025 में मोहनलाल का बॉक्स ऑफिस सक्सेस रेशो करीब 66.6 प्रतिशत रहा।

सम्बंधित ख़बरें
Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
मोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
हृदयपूर्वम
भावनात्मक कहानी पर बनी हृदयपूर्वम को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। IMDb पर फिल्म को 6.7 रेटिंग मिली है। यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और भारत में इसका नेट कलेक्शन 40.12 करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 47.34 करोड़ रुपये तक पहुंचा। फिल्म ने करीब 10.12 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया और इसका ROI लगभग 33.73 प्रतिशत रहा। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 76.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
L2: एम्पुरान
मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म L2: एम्पुरान का बजट काफी बड़ा था। 180 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 106.77 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 125.83 करोड़ रुपये रहा। हालांकि फिल्म बजट पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाई, लेकिन वर्ल्डवाइड इसने 268.23 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की।
ये भी पढ़ें- TV TRP लिस्ट में लुढ़का अनुपमा सीरियल, इस शो के सिर सजा नंबर 1 का ताज
थुडारम
साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थुडारम ने मोहनलाल के स्टारडम को एक बार फिर साबित कर दिया। IMDb पर इसे शानदार 8.5 रेटिंग मिली। महज 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 122 करोड़ रुपये नेट और 143.96 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म ने करीब 93.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और इसका ROI चौंकाने वाला 334.14 प्रतिशत रहा। वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 237.76 करोड़ रुपये रहा। ऐसे में साल 2025 में मोहनलाल ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ साबित की और एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें साउथ इंडस्ट्री का असली सुपरस्टार कहा जाता है।
Year ender 2025 mohanlal box office report card profit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
May 23, 2026 | 01:19 PM6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
May 23, 2026 | 01:19 PMMaharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
May 23, 2026 | 01:18 PMउमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
May 23, 2026 | 01:16 PMयूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
May 23, 2026 | 01:16 PMनासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
May 23, 2026 | 01:06 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM















