- Hindi News »
- Entertainment »
- Badass Ravi Kumar Review In Hindi Himesh Reshammiya Prabhu Deva Kirti Kulhari Film
Badass Ravi Kumar Review: दिमाग घर पर छोड़ के जाओगे तो शायद पसंद आएगी हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार
- Written By: अनिल सिंह
हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन फिल्म एंटरटेनमेंट के नाम पर लोगों को टॉर्चर कर रही है। फिल्म देखने वाले दर्शकों का पैसा वसूल होगा या नहीं इसकी गारंटी नहीं है।

हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार देख चकराया दर्शकों का दिमाग
- रेटिंग: 2 स्टार्स
- एक्टर्स :हिमेश रेशमिया, प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा
- डायरेक्टर : कीथ गोम्स
- जॉनर: हिंदी, एक्शन, कॉमेडी
Badass Ravi Kumar Review in hindi: हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार नाम की फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, क्योंकि हिमेश रेशमिया काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर थे, लोगों को यह उम्मीद थी कि वह काफी समय के बाद वापस आ रहे हैं तो एक अच्छी फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लेकिन उनकी यह फिल्म पिछली फिल्म जैसी ही साबित हुई है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है, लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर है। किरदारों की भूमिकाएं भी समझ से परे है। फिल्म में एंटरटेनमेंट के नाम पर दर्शकों को बरगलाने बनाने का प्रयास किया गया है।
ये भी पढ़ें- मावरा होकेन नहीं तो कौन होगी ‘सनम तेरी कसम 2’ की लीड एक्ट्रेस, जानें कब तक रिलीज होगी फिल्म
कहानी
फिल्म की कहानी 80 के दशक के एक ऐसे पुलिस अफसर रवि कुमार (हिमेश रेशमिया) की कहानी है, जो दबंग पुलिस वाला है। नियम और कानून को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार को मिटाने की कोशिश में लगा है। कानूनी नियमों के उल्लंघन की वजह से उसे सस्पेंड कर दिया जाता है। लेकिन उसे एक अनऑफिशियल मिशन के लिए मस्कट भेजा जाता है, वहां से उसे एक संवेदनशील जानकारी भरा कैमरा वापस लाना है। इस काम में उसका सामना सैयद बशीर (मनीष वाधवा), कार्लोस पेड्रो (प्रभु देवा) और लैला (कीर्ति कुल्हारी) से होता है और इसी मिशन के ऊपर यह पूरी फिल्म आधारित है। वो इस मिशन में कामयाब होता है या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।
फिल्म में हिमेश रेशमिया की एक्टिंग बिल्कुल वैसी ही है जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। उनके एक्टिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। प्रभु देवा ने ठीक-ठाक अंदाज में अपनी भूमिका निभाई है लेकिन वह बेहतरीन विलेन साबित हुए हैं। सनी लियोन, संजय मिश्रा, कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। लेकिन कहानी कमजोर होने की वजह से उनकी भूमिका समझ से परे हो जाती है।
फिल्म का म्यूजिक ठीक-ठाक है, लेकिन एक्शन सीन और हर वक्त गोलीबारी एक वक्त में आपको परेशान करने लगेगी। फिल्म में भारी भरकम डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है लेकिन एक समय के बाद यह डायलॉग आपको टॉर्चर करने लगेंगे। फिल्म में क्रिएटिव पांच लाइन की कमी महसूस होगी। कई डायलॉग सुनने के बाद ऐसा लगेगा कि इससे बेहतर यह कहा जा सकता था। ऐसे में यह साफ है की फिल्म देखने के बाद आपका पैसा वसूल होगा इस बात की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन अगर दिमाग घर पर रख कर जाएंगे तो शायद यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
17 साल बाद भी बरकरार ‘कर्ज’ का जादू, हिमेश-उर्मिला के ‘तंदूरी नाइट्स’ ने फिर मचाया धमाल
Birthday Special: पिता ने बदली राह, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय, बोले- देश की संस्कृति से जुड़ाव…
Badass ravi kumar review in hindi himesh reshammiya prabhu deva kirti kulhari film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














