-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Himesh Reshammiya Reached Prime Minister Museum Said Connection With Culture
हिमेश रेशमिया पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय, बोले- देश की संस्कृति से जुड़ाव…
- Written By: सोनाली झा
Himesh Reshammiya Presence: अभिनेता हिमेश रेशमिया ने दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल देश की संस्कृति, इतिहास और भावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है।

हिमेश रेशमिया पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय
Himesh Reshammiya: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया शुक्रवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे। उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद थे। इस दौरान हिमेश रेशमिया ने संग्रहालय के अनुभव को बेहद प्रेरणादायक और आत्मिक बताया। उन्होंने न सिर्फ वहां की ऐतिहासिक झलकियों को सराहा, बल्कि इसे देश की संस्कृति और भावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक भी बताया।
हिमेश रेशमिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बहुत आनंदित हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री संग्रहालय में आकर मैं एक अनोखा कनेक्शन महसूस कर रहा हूं। यहां की जो ऊर्जा है, जो इतिहास की झलक है, वह वास्तव में बहुत खास है। जो लोग अब तक यहां नहीं आए हैं, उन्हें जरूर आना चाहिए। यह न सिर्फ एक टूरिज्म स्थल है, बल्कि यह एक भावनात्मक यात्रा भी है जो देश की संस्कृति और सभ्यता से हमें जोड़ती है।
हिमेश रेशमिया की उपस्थिति
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने हिमेश रेशमिया की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय आधुनिक भारत की पहचान बन चुका है। कर्तव्य पथ, भारत मंडपम, अम्बेडकर सेंटर, अमृत उद्यान जैसे कई स्थल अब टूरिज्म मैप पर प्रमुख रूप से शामिल हैं। हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली आने वाले हर पर्यटक को इन स्थानों का भ्रमण कराना सुनिश्चित हो।
सम्बंधित ख़बरें
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कपिल मिश्रा ने शेयर की तस्वीरें
कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि यह केवल एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक संवेदना है जो हमारे देश के प्रधानमंत्रियों की यात्रा और योगदान को समझने का अवसर देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित इन पर्यटन स्थलों को आधुनिक भारत की नई पहचान बताया। इस अभियान की शुरुआत हिमेश रेशमिया के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय की यात्रा से की गई है। मंत्री कपिल मिश्रा ने इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि देशभर से लोग इन आधुनिक पहचान वाले पर्यटन स्थलों पर आएं।
ये भी पढ़ें- डेटिंग ऐप्स के जमाने में प्यार का असली महत्त्व समझती है सैयारा
टूरिज्म को दिया बढ़ावा
इस पहल का उद्देश्य न केवल टूरिज्म को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं को देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ना भी है। इस यात्रा से यह संदेश भी गया कि सेलिब्रिटी प्रभाव के माध्यम से जनता को इन स्थलों की ओर आकर्षित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री संग्रहालय की यह यात्रा हिमेश रेशमिया के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव थी और देशवासियों के लिए एक प्रेरणा। इससे यह स्पष्ट हुआ कि टूरिज्म केवल घूमने तक सीमित नहीं, बल्कि यह संवेदनाओं, इतिहास और पहचान से जुड़ने का माध्यम भी है।
Himesh reshammiya reached prime minister museum said connection with culture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छिंदवाड़ा के किशनपुर में हड़कंप, सार्वजनिक कुएं का पानी पीते ही तड़पने लगे एक दर्जन ग्रामीण; साजिश या जहर?
Jun 24, 2026 | 09:38 PMलखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील
Jun 24, 2026 | 09:36 PMछत्रपति संभाजीनगर: करोड़ों खर्च करने के बाद भी खत्म नही हो पा रही प्रशासन से दलालवाड़ी में जलभराव की समस्या!
Jun 24, 2026 | 09:25 PMदो महीने और जीते होते तो खुद लेते पद्मश्री; दाऊ भगवानदास रैकवार के बेटे ने राष्ट्रपति से लिया पिता का सम्मान
Jun 24, 2026 | 09:24 PMNirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Jun 24, 2026 | 09:23 PMलखनऊ हादसे के बाद गोरखपुर में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्त, 16 को नोटिस; कई संचालक फरार
Jun 24, 2026 | 09:16 PMशादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Jun 24, 2026 | 09:13 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













