-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Reveals He Has An I Phone 69 Upadte System In Side Him
‘विजय 69’ बने अनुपम खेर के भीतर है आईफोन 69 का सिस्टम, हमेशा होता है अपडेट
- Written By: अनिल सिंह
अनुपम खेर इस समय अपनी फिल्म 'विजय 69' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने खुद यह बताया है कि वह हमेशा अपने आप को बदलते रहते हैं। उनके अंदर आईफोन 69 अपडेटिंग सिस्टम है। आइए जानते हैं अनुपम खेर ने क्या कुछ कहा है।

मुंबई: अनुपम खेर बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। बॉलीवुड में सारांश नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत उन्होंने की थी और उनकी ताजा फिल्म ‘विजय 69’ इस समय चर्चा में है। दोनों ही फिल्म में एक बात खास है। दोनों ही फिल्मों में अनुपम खेर ने बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है। लेकिन सारांश के समय वह जवान थे और अब उनकी उम्र 68 साल की है। इस बीच उनका फिल्मी सफर बेहतरीन रहा और उन्होंने 40 साल के अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड को दी है। यही कारण है कि दर्शक उन्हें हर फिल्म में पसंद करते हैं।
नवभारत से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह हर वक्त कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं, उन्हें उनके स्टूडेंट से भी काफी कुछ सीखने को मिलता है और उनका यही जज्बा उनके एक्टिंग में दिखाई भी देता है। बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग करना पसंद है और नई चीजों को सीखना पसंद है। जैसे एक मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान वक्त वक्त के साथ अपडेट होता है, ऐसे कलाकारों को भी अपडेट होते रहना चाहिए, क्योंकि अगर वह खुद को अपडेट नहीं रखेंगे तो फिर एक समय आएगा कि वह मौजूदा वक्त से खुद को कटा हुआ महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें- दिवाली खत्म…अल्फा शुरू, शरवरी वाघ फिल्म के फाइट सीन की कर…
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher Statement: मुंबई शहर को अनुपम खेर का सलाम, बोले- ‘इस शहर ने मुझे बनाया’, सफलता का सफर किया शेयर
Anupam Kher: मां दुलारी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- भारत के 90% मिडिल क्लास की एक ही कहानी
Anupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
जहां राज ने सिमरन का हाथ थामा… उसी जगह पहुंचे अनुपम खेर, भावुक होकर महाराष्ट्र सरकार से की खास अपील
अनुपम खेर 68 साल की उम्र में भी नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ में उन्होंने एक ऐसे बुजुर्ग इंसान का किरदार निभाया है जो रिटायरमेंट के बाद अपने सपने को पूरा करने की जद्दोजहद में लग जाता है। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है। जब उनसे पूछा गया कि अपने करियर में आपने विभिन्न किरदार निभाए हैं। इंडस्ट्री में 40 साल पूरा करने के बाद भी आपको लगता है कि आपके भीतर का एक्टर अब भी सीख रहा है? तो उन्होंने जवाब दिया, मैंने एक्टिंग स्कूल खोल करके अपने ऊपर एक बड़ा एहसान किया है कि अब मुझे एक्टिंग करते रहना होगा। मैं नहीं चाहता कि मेरा कोई स्टूडेंट मेरी फिल्म देखकर ये कहे कि ‘अरे यार ये हमारा प्रिंसिपल है।’ आजकल के बच्चों से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलता है। उनका जो अंदाज है, किसी रोल को लेकर उनकी जो समझ है वो बेहद अलग है। उनके कारण मैं अपने आप को अपग्रेड करता रहता हूं। जैसे आईफोन 16 है, वैसे मेरा भीतर का सिस्टम आईफोन 69 है।
Anupam kher reveals he has an i phone 69 upadte system in side him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
Jun 24, 2026 | 05:02 PMपुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
Jun 24, 2026 | 04:57 PM‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
Jun 24, 2026 | 04:55 PMकुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
Jun 24, 2026 | 04:50 PMBharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Jun 24, 2026 | 04:48 PMराम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
Jun 24, 2026 | 04:48 PMदमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
Jun 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














