निर्मल कपूर का आज होगा अंतिम संस्कार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वो 90 साल की थीं और काफी समय से बीमार भी चल रही थीं। उन्होंने बीते दिन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार 3 मई यानि आज मुंबई के विले पार्ले श्माशन घाट, पवन हंस में होगा।
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर की दादी करीब 1 हफ्ते से बीमार थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में उनके निधन की खबर से ना सिर्फ पूरे कपूर खानदान में, बल्कि बॉलीवुड में भी मातम पासरा हुआ है। बीते दिन से अब तक निर्मल कपूर के आखिरी दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का उनके घर पर पहुंचने का तांता लगा हुआ है और मां निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर अनिल कपूर के बंगले पर ही रखा गया है।
वहीं निर्मल कपूर के निधन के बाद उनके घर पर एक के बाद एक कई बड़े सितारे पहुंचे। जहां अनिल कपूर अपनी मां के शव को अस्पताल से घर लेकर पहुंचे थे। तो वहीं उनके साथ भाई संजय कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर भी नजर आए थे। इस दौरान तीनों के चेहरे पर उदासी देखने को मिली। इसके अलावा उनकी फैमिली से जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साथ ही अनिल कपूर के बेस्ट फ्रेंड और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। जावेद अख्तर और जैकी श्रॉफ भी अभिनेता का दर्द बांटने उनके घर पहुंचे थे। हालांकि, पिछले साल ही सितंबर में फैमिली ने निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
आपको बता दें, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की शादी सुरिंदर कपूर से हुई थी और साल 2011 में ही सुरिंदर उनका साथ छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। निर्मल कपूर के तीन बेटे अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर हैं और इन तीनों का नाम बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इनके बच्चे बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।