- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Uddhav Thackeray Said Bjp Incapable Of Governance Fadnavis Weak Cm
‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर
- Written By: आकाश मसने
Uddhav Thackeray ने भाजपा और फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें भ्रष्टाचार रोकने और किसान हित में नाकाम रहीं। उन्होंने कहा भाजपा देश को तानाशाही की राह पर ले जा रही है।

उद्धव ठाकरे, इनसेट- सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray Targeted BJP: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि भाजपा न तो महाराष्ट्र में और न ही केंद्र में शासन चलाने में सक्षम है।
पुणे के कार्यक्रम में बाेलते हुए उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ‘कमजोर नेता’ बताया और कहा कि वे बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम हैं।
ठाकरे ने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भाजपा नीत महायुति सरकार के पास प्रचंड बहुमत होने के बावजूद मुख्यमंत्री असहाय दिख रहे हैं। भ्रष्टाचार के कई मामलों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
बाढ़ प्रभावितों को नहीं मिली मदद
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आरोप लगाया कि हालिया भारी बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार ने राहत देने में विफलता दिखाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है।
हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी को भाजपा से हिंदुत्व का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व प्रगतिशील है। भाजपा देश के भीतर दीवारें खड़ी कर रही है और नफरत का माहौल बना रही है। भारत एक खूबसूरत देश है, लेकिन इन लोगों ने इसे नर्क बना दिया है।
‘कश्मीर और मणिपुर के मुद्दे पर भाजपा सरकार विफल’
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर और मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दों का समाधान करने में विफल रही है और देश को तानाशाही की राह पर ले जा रही है।
यह भी पढ़ें:- बालासाहेब कुपित होते होंगे…संजय के पोस्ट से सियासी बवाल, उद्धव की रैली में कुर्सियां खाली-VIDEO
कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन के कारण हिंदुत्व छोड़ने के आरोपों पर ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए भाजपा ने खुद ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान शुरू किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा हमें हिंदुत्व पर दोष देती है, तो क्या चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे उनके सहयोगी कट्टर हिंदुत्ववादी हैं?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि भाजपा के नेता पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
ठाकरे ने अपने संबोधन का अंत इस संदेश के साथ किया कि वे देश में फैल रही विभाजनकारी राजनीति को रोकने के लिए काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा की नीतियों के खिलाफ सचेत रहने की जरूरत है।
Uddhav thackeray said bjp incapable of governance fadnavis weak cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













