-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Jubeen Garg Death Case Bandlead Accuses Manager Of Poisoning In Singapore
हादसा नहीं…जुबीन गर्ग की हत्या हुई? बैंडमेट ने किया सनसनीखेज खुलासा, बोले- मुंह से झाग निकल रहा था
- Written By: स्नेहा मौर्या
Zubeen garg Death Case: जुबीन गर्ग की मौत केस में एक नया मोड़ आया है। बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने सिंगर के मैनेजर और फेस्टिवल ऑर्गनाइजर पर संगीन आरोप लगाए हैं औ कहा कि उन्हें जहर देकर मारा गया।

जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Zubeen Garg Poisoned: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत के मामले में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। असम पुलिस ने हाल ही में सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। अब शेखर ज्योति ने चौकाने वाला दावा किया है कि जुबीन की हत्या की साजिश रची गई थी, और इसे हादसा दिखाने के लिए सिंगापुर को चुना गया था।
दरअसल, शेखर ज्योति गोस्वामी ने SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) के सामने बयान दिया है कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंता ने सिंगर को जहर देकर मारा है। शेखर ने बताया कि घटना के वक्त सभी लोग पैन पैसिफिक होटल में रह रहे थे और जुबीन का व्यवहार अचानक से असामान्य हो गया था।
जुबीन गर्ग केस में बड़ा खुलासा
‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, शेखर ने दावा किया कि याट पार्टी के दौरान सिद्धार्थ शर्मा ने जहाज के कैप्टन से कंट्रोल छीन लिया, जिससे याट बीच समुद्र में डगमगाने लगी थी। उसी दौरान जुबीन गर्ग की तबीयत बिगड़ गई, उनके मुंह और नाक से झाग निकलने लगा, लेकिन सिद्धार्थ ने इसे हल्के में लेते हुए कहा कि ये सिर्फ एसिड रिफ्लक्स है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
शेखर ने आगे बताया कि जुबीन गर्ग को किसी भी तरह की मेडिकल हेल्प नहीं दी गई, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धार्थ ने खुद शराब और अन्य इंतजाम किए थे, जबकि ऑर्गनाइजर तन्मय फुकन को कहा गया था कि किसी तरह का ड्रिंक अरेंज न करें। शेखर के मुताबिक, जुबीन को तैरना आता था, इसलिए उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती।
सिंगर की पत्नी ने भी मैनेजर पर लगाया था ये आरोप
उन्होंने खुलासा किया कि जब जुबीन समुद्र में संघर्ष कर रहे थे, तो सिद्धार्थ चिल्ला रहे थे कि “जाबो दे, जाबो दे” (उन्हें जाने दो)। यही नहीं, उन्होंने सभी को वीडियो और तस्वीरें साझा न करने की चेतावनी भी दी थी। जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग ने भी पहले यह आरोप लगाया था कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने उनसे तस्वीरें और वीडियो देने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने मानवता की सेवा में लगे लोगों से मिलकर जताई खुशी, कहा- आप लोग सच्ची प्रेरणा हैं
गौर करने वाली बात यह है कि जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में मौत हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सिंगर की स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से मौत हुई, लेकिन गरिमा ने इस बात से इनकार किया था। वर्तमान में SIT ने 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं और दूसरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जारी है।
Jubeen garg death case bandlead accuses manager of poisoning in singapore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














