- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Supports Rani Mukerji Mardaani 3 Trailer Share Post
‘मर्दानी 3’ को मिला बिग बी का आशीर्वाद, अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी के दमदार अवतार को किया सलाम
Rani Mukerji Upcoming Movie: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म को सपोर्ट कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan On Mardaani 3 Best Wishes: बी-टाउन की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मर्दानी 3 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर की तारीफ सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है।
मर्दानी 3 को मिला अमिताभ बच्चन का सपोर्ट
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय और एक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं। खासतौर पर उनका एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट अक्सर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में बिग बी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से मर्दानी 3 का ट्रेलर शेयर करते हुए रानी मुखर्जी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
T 5632(i) – my very best wishes ..https://t.co/WfFUWeOhBJ#yrfnewreleases #yrf #yashrajfilms #yrfmovies #yrfmusic #ranimukerji #abhirajminawala #adityachopra #30yearsofranimukerji — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 21, 2026
अमिताभ बच्चन का इस तरह से फिल्म को सपोर्ट करना मर्दानी 3 के लिए एक बड़ा बूस्ट माना जा रहा है। इससे साफ है कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी रानी के इस दमदार अवतार से खासे प्रभावित हैं।
रानी और बिग बी की दिखी खास बॉन्डिंग
रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन इससे पहले भी कई यादगार फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ब्लैक, कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को आज भी दर्शक याद करते हैं। ऐसे में बिग बी का मर्दानी 3 को सपोर्ट करना उनके आपसी सम्मान और मजबूत रिश्ते को भी दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर कियारा आडवाणी की होगी धमाकेदार वापसी, इस डायरेक्टर संग नई फिल्म की पक्की!
Mardaani 3 BO Day 12: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का जलवा बरकरार, 12वें दिन फिर बढ़ी फिल्म की कमाई
मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई ‘वध 2’, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाबी जी घर पर हैं’ का खेल खत्म, जानें ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
Border 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल तहलका मचाने को तैयार, ‘लाहौर 1947’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा
करीब तीन साल बाद रानी की दमदार वापसी
साल 2023 में रिलीज हुई मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के बाद रानी मुखर्जी अब लगभग तीन साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। मर्दानी 3 के ट्रेलर को जिस तरह की तारीफ मिल रही है, उससे माना जा रहा है कि यह फिल्म रानी के करियर में एक और मजबूत अध्याय जोड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Border 2 से पहले OTT पर छाई वरुण धवन की भतीजी, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ ने Gen Z को दिखाया आईना
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। मर्दानी 3 को 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रानी मुखर्जी के फैंस को एक बार फिर उनका निडर और शक्तिशाली अवतार देखने को मिलेगा।
Amitabh bachchan supports rani mukerji mardaani 3 trailer share post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब विभाजन ने छीन ली चमक, मरीन ड्राइव के होटल में काम करने को मजबूर हुए प्राण, फिर ‘जिद्दी’ से बदली किस्मत
Feb 12, 2026 | 06:33 AMHug Day 2026: फ्रेंडशिप या रोमांस? गले मिलने के ये 7 तरीके खोलते हैं दिल के गहरे राज
Feb 12, 2026 | 06:21 AMबड़ी फैमिली के लिए आई दमदार Electric SUV, Toyota Highlander EV देगी 515KM रेंज, Kia EV9 को सीधी टक्कर
Feb 12, 2026 | 05:15 AM9 साल की उम्र में मां को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; जानें मजदूरी कर लिंकन कैसे बने अमेरिका के राष्ट्रपति?
Feb 12, 2026 | 05:05 AMपार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!
Feb 12, 2026 | 05:00 AMस्वामी दयानंद सरस्वती: अंधविश्वास को तर्क से चुनौती देने वाले वो संन्यासी, जिनकी कहानी लाखों के लिए है प्रेरणा
Feb 12, 2026 | 04:00 AMदिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?
Feb 12, 2026 | 03:06 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














