- Hindi News »
- Entertainment »
- Abdu Rozik Introduced His Sister Alia In Saree Share Video
साड़ी, चूड़ियां और लंबे बालों में अब्दु रोजिक ने दिखाया ‘बहन’ आलिया का अंदाज, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोड
अब्दु रोजिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को अपनी बहन से मिलवाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में वो साड़ी, लंबे बालों और हाथों में चूड़ियां में दिखाई दे रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अब्दु रोजिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ से सबके दिलों में खास जगह बनाने वाले तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में सिंगर ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आए थे। हालांकि, ईद के मौके पर वो दुबई लौट गए थे।
दरअसल, अब्दु सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और फैंस को रील्स और तस्वीरों के जरिए खूब एंटरटेन करते हैं। लेकिन उन्होंने अब तक कभी अपने परिवार के किसी सदस्य को कैमरे के सामने नहीं लाया था। अब पहली बार उन्होंने अपनी ‘बहन’ से फैंस को मिलवाया है वो भी बेहद मजेदार अंदाज़ में।
अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद लड़की का गेटअप लिया है। उन्होंने साड़ी पहनी है, लंबे बालों वाला विग लगाया है, हाथों में चूड़ियां पहनी हैं और पांव में लोफर्स पहने हुए हैं। वीडियो में वह अपनी आवाज बदलकर कहते हैं, “हैलो, आप सब कैसे हैं? मैं अब्दु रोजिक की बहन हूं, मेरा नाम आलिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
वीडियो के अंत में अब्दु अपने सिग्नेचर स्टाइल में उंगलियों से हार्ट बनाते हैं। उन्होंने इस फनी क्लिप को कैप्शन दिया, “डेब्यू। मेरी बहन से मिलिए, जो दूसरे मिस्टर से हैं।” फैंस को यह मजेदार अंदाज़ बेहद पसंद आया और कमेंट सेक्शन में प्यार और हंसी की बौछार हो गई। किसी ने लिखा, “बहुत क्यूट और फनी है,” तो किसी ने कहा, “अब्दु भाभी!” एक अन्य फैन ने उन्हें “छोटा भाई जान” कहकर पुकारा।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक तो फूले नहीं समाए सिंगर, पोस्ट शेयर कर की तारीफ
बता दें कि अब्दु रोजिक फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले दुबई में अमीरा नाम की लड़की से सगाई की थी और शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह रिश्ता टूट गया। अब्दु ने खुद बताया था कि उनकी पूर्व मंगेतर को ट्रोल किया जा रहा था, जिससे उनका रिश्ता प्रभावित हुआ।
अब्दु रोजिक की बात करें, तो वो तजाकिस्तान के जाने-माने सिंगर हैं। वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और अपनी यूट्यूब चैनल “अब्दु रोजिक” के जरिए लोगों तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने बिग बॉस 16 में भी भाग लिया था और जल्द ही सलमान खान की मूवी में नजर आएंगे।
Abdu rozik introduced his sister alia in saree share video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














